Breaking News

मैट्रिक परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया प्रखंड क्षेत्र का नाम रौशन

पूर्वी चम्पारण।  


-
मैट्रिक परीक्षा में घोड़ासहन प्रखंड के ननौरा निवासी अचिन्द्र भगत का पुत्र शिव कुमार ने 459 अंक प्राप्त कर प्रखंड सहित जिले का नाम रौशन किया है। छात्र के पिता का पान का ब्यवसाय है। छात्र शिव कुमार ने ने सुख-सुविधाओं से दूर रहते हुए विषम परिस्थितियों में भी बिहार मैट्रिक की परीक्षा में 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर (अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार) प्रखंड में पहला स्थान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त किया है। छात्र को हिंदी में 91, संस्कृत में 91, गणित में 95, विज्ञानं में 85, सामाजिक विज्ञानं में 97 अंक प्राप्त है। वहीँ अनिवार्य अतिरिक्त विषय अंग्रेजी में 82 अंक प्राप्त है। भेलवा के पान दुकानदार पिता की आंखों से उस वक्त खुशी के आंसू छलक पड़े जब उन्हें बेटे की सफलता की जानकारी मिली। उसके बाद बधाईयों की ताता लगना शुरू हो गया। वही समाज सेवी नितेश सिंह ने छात्र को अपने हांथो मिठाई खिला बधाई दी। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.