घोडासहन उतरी के सरपंच मेधावी छात्रों को करेंगे सम्मानित
पूर्वी चम्पारण।
![]() |
| पूर्व के कार्यक्रम की तस्वीर |
घोड़ासहन प्रखंड के घोड़ासहन उत्तरी के सरपंच संतोश जायसवाल ने बिहार बोर्ड मैट्रीक की परीक्षा में इस वर्श प्रथम श्रेणी से उतीर्ण घोड़ासहन उत्तरी व दक्षिणी के छात्रों को सम्मानित करगें। इसके लिए उन्होने क्षेत्र के छात्रों से एक फोटो व अंकपत्र की एक कॉपी जमा करने की बात कही है। उन्होने बताया कि लोक सभा चुनाव के बाद एक कार्यक्रम का आयोजन कर सभी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। विदित हो कि सरपंच जायसवाल द्वारा समय समय पर इस तरह का कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों व लोगों को सहयोग व सम्मानित भी किया जाता रहा है। हाल ही में मैट्रीक परीक्षा पूर्व छात्रों के लिए एक कम्पीटीषन का आयोजन किया गया था। जिसमें अव्वल आने वाले छात्रों को सम्मानित कर उपहार स्वरूप साईकिल व पाठय सामग्री का वितरण भी किया गया था। इस परीक्षा में अव्वल आए छात्र कोईरगांवा निवासी विषाल कुमार ने इस वर्श की मैट्रीक परीक्षा में 448 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रौषन भी किया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.