घोड़ासहन: जागरूकता से बचाव
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
आज दिनांक 12/2/19 को भारत नेपाल सीमा पर स्थित नकरदेई पंचायत के मुसहरवा ग्राम, वार्ड नं 01 में वर्तमान स्थिति को देखते हुए मानव तस्करी, बाल मजदूरी, बाल विवाह, बंधुआ मजदूरी के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर एवं एस एस बी 47 बटालियन महदेवा के द्वारा आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में महिलाएं एवं पुरषों ने काफी संख्या में भाग लिए।
जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रयास के आरती कुमारी ने बताया कि समाज मे बहुत सारी समस्याये है उन सभी समस्याओं में बच्चों की अधिकार एवं विकास से वंचित करने की अवधारणा की दूर करना बहुत जरूरी है। इसी का परिणाम बच्चों का किसी न किसी रूप में शोषण है। इस के साथ मतदाता जागरूकता के लिए ई वी एम मशीन के बारे में बिस्तार से बताया गया। एस एस बी महदेवा इंसपेक्टर राजनंदन कुमार ने बताया कि आर्मस, ड्रग्स के बाद मानव तस्करी बहुत बड़ी जघन्य अपराध है। इसे रोकने के लिए हम पुरी बटालियन के साथ तत्पर हैं। इसमें समाज का सहयोग अपेक्षित है। पंचायत के मुखिया अनिल कुमार गिरी ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण गैर कानूनी काम की सम्भावना बनी रहती है। इसमें खास कर बच्चों की देख रेख काफी जरूरी है। क्योंकि दलाल या ट्रैफिकर बच्चों को अधिक निशाना बनाते है। इस कार्यक्रम में प्रयास के राज गुप्ता, अमित कुमार, किरण वर्मा और रंजन किशोर मिश्रा के साथ एस एस बी के जवान शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.