नवाह परायण महायज्ञ का शुभारम्भ
घोडासहन, पूर्वी चम्पारण।
![]() |
| कलश यात्रा |
मंगलवार को श्री सीताराम नाम नवाह परायण महायज्ञ का आयोजन रामजानकी मठ यादवपुर भोर हर में किया गया। महायज्ञ का शुभारम्भ वार्ड सदस्य संघ के प्रदेश संयोजक उदय जायसवाल ने किया। वही हजारों की संख्या में उपस्थित कन्याओं ने कलश यात्रा निकाला। कलश यात्रा यादवपुर से बसवरिया होते हुए अमवा धाम नदी से जल लेकर शोभायात्रा में शामिल हुई। महायज्ञ में हनुमान जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा भी किया गया। यज्ञ आयोजक बाबा राम जीवनदास एवं मदन दास ने बताया कि कार्यक्रम 9 दिनों तक चलेगा। यज्ञ से समाज में शांति सद्भाव एवं सामाजिक समृद्धि आएगा। ग्रामीणों में रामदयाल राय सुबोध राय चंदन कुमार राज नंदन यादव डॉक्टर हरेंद्र यादव सुरेंद्र यादव सहित हजारों ग्रामीण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.