Breaking News

बिजली के पोल से दबकर एक बालक की मौत

घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।

आगजनी कर जाम करते ग्रामीण 
घोड़ासहन पुरनयिा मोड़ के पास बिजली के पोल से दबकर एक बालक की मौत हो गई। बालक का नाम प्रखंड क्षेत्र के जगिरहा कोठी निवासी हरिमोहन राय का 5 वर्शीय पुत्र षत्रुधन कुमार बताया जा रहा है। बताया जाता है कि बालक पता चुन रहा था।  जबकि परिजनों का कहना है कि बालक अपने चाचा के साथ बाजार करने के लिए जगिरहा से घोड़ासहन जा रहा था। पुरनहिया मोड़ के पास बिजली विभाग द्वारा पोल बदलने का काम किया जा रहा था। बिजली पोल गाड़ने के दौरान पोल गिरने से बालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। वही आक्रोशित ग्रामीणों ने घोड़ासहन-ढाका पथ को पुरनहिया चौक के समीप आगजनी कर घंटो जाम किया। घटना स्थल पहुंची पुलिस समझा बुझा कर जाम खुलवाया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.