Breaking News

मोबाईल झपटमार गिरोह सक्रिय

घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।

.
स्थानीय बाजार में मोबाईल झपटमार गिरोह सक्रिय है। दो चार दिन पर मोबाईल झपटमारी की षिकायत मिलना आम बात हो गया है। अधिकांष घटनाए ब्लॉक रोड में संध्या समय की है। हाल ही में ब्लॉक के समीप निवासी बसंत कुमार व गोपाल कुमार नामक व्यक्ति को झपटमारों ने अपना निषाना बनाया। इतना ही नही इसी मुहल्ले में क्लिनिक चलाने वाले एक डॉक्टर को भी झपटमारों ने अपना निषाना बनाया। वहीं मुहल्ला निवासी कृश्णा कुमार ने बताया कि घटनाएं दो-दो दिन के अंतराल पर हो रही है। जिससे स्पश्ट अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिलहाल एक ही गिरोह सक्रिय है। जो झपटमारी के बाद दो दिन गैप मारते है। झपटमारी के समय सभी फोन पर बात करने में मषगुल थे। तभी झपटमारों ने घटना को अंजाम दिया। मोबाईल स्वामी के समझ में जब तक आए तक तक झपटमार फरार हो जा रहे है। इनकी संख्या एक ही बाईक पर तीन सवार बताया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.