Breaking News

जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व राष्ट्रपति को ज्ञापन

मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण। 

बैठक करते शिक्षक 
आज गुरुवार को BRABU के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय से सेवाकालीन बीएड कर रहे शिक्षकों का समय पर  परीक्षा लेने, 31 मार्च के पूर्व परीक्षाफल प्रकाशन करने, सत्र 2017-19 में बिहार से बाहर प्रशिक्षाब कर रहे शिक्षको व नौकरी पर मंडरा रहे संकट को लेकर TET-STET उतीर्ण नियोजित शिक्षक संघ ने संबंधित शिक्षकों के साथ मोतिहारी नरसिंघ बाबा मठ परिसर में बैठक कर उपरोक्त विषयों पर विमर्श किया गया।  सर्वसम्मति से जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल एवं राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने का निर्णय किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष प्रियरंजन सिंह ने कहा कि एक तरफ सरकार ने आदेश जारी किया है कि जिन शिक्षकों का प्रशिक्षण 31 मार्च तक पूरा नही होता है वैसे शिक्षकों को सेवा मुक्त कर दिया जाएगा। वही दूसरे तरफ सरकार ने विभिन्न विश्ववोद्यालयो को कोई दिशा निर्देश जारी नही किया है कि इन शिक्षकों का प्रशिक्षण 31 मार्च तक पूरा किया जाय। ऐसी स्थिति में संबंधित शिक्षकों में संशय की स्थिति बनी हुई है। बैठक में सुधाकर पांडेय, रवि राज सोनी कुमारी, चांदनी कुमारी, अरुण कुमार रॉ, रौनक अली, रविन्द्र कुमार, संजय कुमार, मो शकील आदि उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.