Breaking News

घोड़ासहन में भारत नेपाल मैत्री संवाद

घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण। 

उद्घाटन करते अतिथि 
घोड़ासहन उच्च विद्यालय के प्रांगण में मिडिया फाॅर बोर्डर हार्मोनी के तत्वावधान में रविवार को भारत-नेपाल मैत्री संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन शिवहर के सांसद रमा देवी, नेपाल सरकार के भौतिक पूर्वाधार (यातायात) विकास राज्य मंत्री डाक्टर डिम्पल कुमारी झा, नेपाल  पर्सा (वीरगंज) के सांसद प्रदीप यादव, संजय कुमार ठाकुर,  पूर्व राजदूत व त्रीभुवन विश्व विद्यालय के प्राध्यापक विजय कान्त कर्ण के द्वारा संयुक्त तौर पर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा भारत-नेपाल समिट-2017-2018 से सम्बंधित पत्रिका " रिश्ते " का विमोचन भी किया गया । वक्ताओं ने भारत-नेपाल के बीच आदि काल से स्थापित सांस्कृतिक , प्राकृतिक, धार्मिक और बेटी-रोटी के सम्बन्धों में और अधिक प्रगाढ़ता की जरूरत बतायी और सीमा को खुले रहने देने की वकालत की । संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अमरेन्द्र तिवारी तथा उनकी टीम सहित कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय भूमिका अदा करने वाले पत्रकारों नवेन्दु सिंह, राजू सिंह, राहुल कुमार, प्रो0एल बी सिंह, राम विलास यादव, अभिमन्यु कुमार, राजीव कुमार आदि की वक्ताओं ने भूरि- भूरि प्रशंसा की । समारोह में भारत और नेपाल के कई राजनेताओं के अलावा बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित थे । धन्यवाद ज्ञापन मोतिहारी के वरिष्ठ पत्रकार और जर्नलिस्ट वैलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष संजय कुमार ठाकुर ने किया । वही कार्यक्रम से पहले पुलवामा के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.