Breaking News

मात्र 45 रूपए में बिहार की राजधानी पाटलिपुत्र का सफ़र

घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।

!! इसी साल इस रुट में दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन !!

-
भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र घोड़ासहन के लोगों के लिए रविवार का दिन काफी यादगार रहा। जब सुगौली से बनकर खुली पाटलिपुत्र फ़ास्ट पैसेंजर डेमू ट्रैन का घोड़ासहन में आगमन हुआ। सुगौली में बेतिया सांसद संजय जायसवाल के द्वारा उद्गाटन स्पेशल ट्रैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही सुगौली से चलकर घोड़ासहन तक यात्रा किये। घोड़ासहन में ट्रैन दोपहर को 3:30 में पहुची तो स्वागत के लिए सैकड़ो की संख्या में लोग स्टेशन सहित रेलवे परिसर में जमा थे। ट्रैन के रुकते ही लोगो ने संसद संजय जायसवाल के साथ डीआरएम आर के जैन का भव्य अभिनन्दन किया व  इस ट्रैन के लिए सांसद को बधाई दी। मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री जायसवाल ने  कहा की जनता के चीरप्रतीक्षित मांग को पूरा करने में शिवहर संसद रमा देवी की भी अहम् भूमिका रही है। घोड़ासहन सहित बनकटवा के लोग अब मोतिहारी से कम भाड़े में बिहार की राजधानी की सुलभ एवम् सुरक्षित यात्रा कर सकेगे। अगर स्थिति अनुकूल रही तो इसी वर्ष इस रुट का विधुतीकरण कर इलेक्ट्रिक ट्रैन का परिचालन भी किया जायेगा। संबोधन पूर्व स्थानीय ब्यवसाईयों के द्वारा शॉल एवम् बुके देकर सांसद को समान्नित किया गया।  साथ ही ब्यवसाईयों द्वारा रेलवे से सम्बंधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया। बिधि ब्यवस्था को लेकर घोड़ासहन थाना,आरपीएफ,जीआरपी, पाधिकारी सहित दर्जनों की संख्या में जवानो की तैनाती की गयी थी। मौके पर स्टेशन अधीक्षक शम्भू प्रसाद, बनकटवा भाजपा मंडल अध्यक्ष, स्थानीय ब्यवसायी रमेश कवि, नागेश्वर प्रसाद, अरुण पाण्डेय, पारस जायसवाल, मंगल कुशवाहां, रमाकांत गुप्ता, रंजीत अग्रवाल, दिलीप गाड़िया, भैरव प्रसाद नमस्ते सहित सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.