सड़क ,नाली निर्माण को लेकर जन अधिकार पार्टी का अनिश्चितकालीन अनशन 28 से
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।
सड़क ,नाली निर्माण को लेकर जन अधिकार पार्टी का अनिश्चितकालीन अनशन 28 से
सड़क ,नाली निर्माण को लेकर जन अधिकार पार्टी का अनिश्चितकालीन अनशन 28 से
![]() |
| - |
घोड़ासहन प्रखंड के श्रीपुर खास से होकर अम्बेडकर चौके घोड़ासहन तक सड़क की जर्जर स्तिथि और नाली निर्माण नही होने को लेकर जन अधिकार पार्टी के छात्र जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह के द्वारा आगामी 28 फरवरी से अनिश्चतकालीन आमरण अनशन करेंगे। छात्र जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह ने बताया कि इस नाले के पानी के समुचित निष्कासन नही होने के कारण सड़क नाली का पानी सड़क पर ही गिरता है। जिससे सड़क की स्तिथि बद से बदतर हो गयी है। श्री सिंह ने बताया कि विगत 2018 में सड़क और नाली निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा अनशन किया गया था। अनशन के ततपश्चात घोड़ासहन प्रखंड विकास पदाधिकारी और जिला योजना पदाधिकारी के द्वारा सड़क को तत्काल मोटरेबल और नवम्बर2018 तक सड़क और नाली निर्माण का कार्य पूरा करने के लिखित आश्वासन के बाद अनशन समाप्त हुआ था। लेकिन अभी तक न ही सड़क मोटरेबल हुआ और न ही सड़क और नाली का निर्माण। ज्ञातव्य हो कि इस रोड से प्रखंड के अधिकांश पंचायत के लोग एवं स्कूली छात्र-छात्राएं आते जाते हैं। खराब रोड होने के कारण कितने लोग और छात्र -छात्राएं जख्मी हो चुके हैं। इस रोड ,नाली के निर्माण जल्द हो इसको लेकर जन अधिकार पार्टी की छात्र इकाई जन अधिकार छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह द्वारा 28 फरवरी से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.