Breaking News

मोतिहारी: श्री शत्रुध्न साहू बने आप के बिहार प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक सह- दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी ने अपने मुख्यमंत्री आवास पर बिहार संगठन प्रभारी सह- राज्य सभा सांसद  श्री संजय सिंह जी एवं बिहार के सभी पार्टी जिला अध्यक्षों की उपस्थिति में बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद पर श्री शत्रुघ्न साहू जी को जिम्मेदारी सौंपी। बताते चले कि श्री शत्रुधन साहू मोतिहारी के कौरिया कजराहाँ ,मधुबन थाना , अनुमंडल पकड़ीदयाल के रहने वाले है जिन्होंने 2014 में शिवहर से लोकसभा चुनाव भी लड़े थे। श्री साहू अविवाहित रहते हुए समाजसेवा में लगे है और बिहार में आम आदमी पार्टी को मजबूत बनाने में एक अहम भूमिका है। जब से आम आदमी पार्टी बना तब से लगातार पार्टी को अपना जीवन समर्पित कर चुके श्री साहू को आज एक बड़ी ज़िम्मेदारी मिली है।
दिल्ली में बिहार के सभी  जिलों से ज़िला अध्यक्ष उपस्थित रहे और बिहार प्रभारी संजय सिंह व राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा किया, सभी ने एक स्वर में श्री साहू जी को बिहार प्रदेश के अध्यक्ष के लिए समर्थन दिया। बताते चले कि पूर्वी चंपारण के ज़िला अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भी दिल्ली में साहू जी के साथ है और इस घोषना के बाद पूर्वी चंपारण से बधाइयों का तांता लग गया है। ज़ोनल अध्यक्ष मुन्ना भाई ने कहा कि श्री साहू जी का पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनना मतलब परिवर्तन की तरफ अग्रसर होना। मुन्ना भाई ने श्री साहू को फोन करके बधाई दिये और आने के बाद अभिनंदन समारोह आयोजित करने की बात कही। वही बधाई देने वालों में पूर्व संयोजक डॉ धीरज कुमार, दलित प्रदेश नेता जितन पासवान, ज़िला सचिव वकील सिंह, युवा अध्यक्ष सुनील कुमार मोर्य, अल्प संख्यक अध्यक्ष मुमताज़ हुसैन खान, मोतिहारी प्रभारी मनोज कुमार कुशवाहा, संगठन सचिव जितेंद्र कुमार मौर्य, किसान अध्यक्ष रामबाबू साह, डॉ दीपक कुमार, समीम आलम, कादिर जिल्लानी, सीवाईएसएस अध्यक्ष अभिलाषा भारती, जितेंद्र कुमार गुप्ता, रक्सौल प्रभारी दीपक खेतान, उपाध्यक्ष ललन कुमार सिन्हा, गामा अंसारी, प्रभु नाथ सिंह आदि ने बधाई दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.