Breaking News

घोड़ासहन: सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत के साथ सैकड़ों युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता

चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क
स्थानीय जगदम्बा अतिथि भवन में गुरुवार को पूर्व विधायक पवन जायसवाल की उपस्थिति में भाजपा द्वारा मिलन समारोह का आयोजन किया गया।समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार ने की तथा संचालन महामंत्री अरुण कुमार पांडेय द्वारा की गई।आयोजित मिलन समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत कुमार के नेतृत्व में सौ से अधिक युवाओ ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
सभा को संबोधित करते पूर्व विधायक पवन जायसवाल
इस मौके पर भाजपा नेता सह पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने आगंतुक युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलायी और उनका स्वागत किया।इस अवसर पर मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुये पुर्व विधायक  जायसवाल ने कहा कि पार्टी के रीढ़ युवा होते हैं।युवाओं को अपनी शक्ति पहचाने की जरुरत है।उन्होंने कहा कि इन सभी युवाओं के शामिल होने से भाजपा की ताकत बढ़ेगी।आने वाले समय में इस क्षेत्र में पार्टी को लाभ मिलेगा।वही उन्होंने केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार के योजनाओं को विस्तार से बताया।
सभा में उपस्थित लोग
तथा इस दौरान मौके पर ढाका जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष पपु चौधरी, शिवहर लोकसभा विस्तारक अशोक कुमार सिंह, मंडल प्रभारी रामनाथ सिंह, मुखिया सोनालाल साह, ओमप्रकाश यादव, मंडल महामंत्री चुन्नू सिंह, वेदप्रकाश आर्य, रमाकांत गुप्ता, संतोष सिंह आदि ने संबोधित किया। वही मौके पर श्याम कुमार, रविशंकर कुमार, नागमणि सिंह, भैरव प्रसाद नमस्ते, शीतल कुमार, मोहन यादव, नवल श्रीवास्तव, सरपंच संतोष कुमार, आकाश जायसवाल समेत सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.