छपरा:-मसरखिया ट्रेन में अपनी दुधमुंही बेटी को दूसरे की गोद में छोड़कर बाथरूम जाने के बहाने भाग गई मॉ
छपरा से पन्नालाल कुमार की रिपोर्ट
छपरा:- आज दिनांक 30- 8 -2018 दिन गुरुवार को थावे छपरा पैसेंजर ट्रेन (55181)में फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के सदस्य ट्रेन में छपरा आने के लिए सफर कर रहे थे तभी ट्रेन में एक अज्ञात महिला ने आकर अपने लगभग 1 माह की दुधमुंही बेटी को ट्रेन में सफ़र कर रही फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के सदस्य आशा कुमारी के गोद में देकर बोली की इसे रखिए तब तक हम बाथरूम से आते हैं ।परंतु जब दो-तीन स्टेशन बीत जाने के बाद भी वह महिला नहीं आई , तब फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के सदस्य जनार्दन यादव ,शोभा कुमारी एवं अन्य ने खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन महिला का कहीं अता-पता नहीं चला ।उसके बाद टीम के सदस्यों ने इसकी सूचना फोन के माध्यम से फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के अध्यक्ष व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मन्टु कुमार यादव एवं प्रिंस कुमार को दी । तत्पश्चात फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया की टीम छपरा कचहरी स्टेशन पहुंचकर बिटियां को अपने साथ फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के कार्यालय ले कर आयी ,एवं इसकी सूचना फोन के माध्यम से विशिष्ट दत्तक ग्रहण केंद्र छपरा के समन्वयक श्वेता कुमारी को दी गई। जिसके तुरंत बाद विशिष्ट दत्तक ग्रहण केंद्र छपरा से श्वेता कुमारी एवं प्रवीर कुमार सिन्हा फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया कार्यालय पहुंचे ।तत्पश्चात टीम द्वारा बच्ची को विशिष्ट दत्तक ग्रहण केंद्र को सौंप दिया गया।
पर सबके पीछे एक बड़ा सवाल बनता है कि क्या इसी तरह से हमारी बेटियां बचेगी पढ़ेगी और आगे बढ़ेगी??????


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.