रामगढ़वा प्रखंड प्रमुख रीता देवी की छीनी कुर्सी, 13 मतों से अविश्वास प्रस्ताव हुआ पारीत
डी.एन.कुशवाहा- रामगढ़वा।
स्थानीय प्रखंड प्रमुख रीता देवी की कार्यशैली से असंतुष्ट पंचायत समिति सदस्यों ने स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह को अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित लिखित आवेदन दिया था । जिसके आलोक में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह, स्थानीय थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, सांख्यिकी पर्यवेक्षक पप्पू कुमार तथा उप प्रखंड प्रमुख प्रियंका तिवारी के नेतृत्व में प्रखंड प्रमुख का शक्ति परीक्षण हुआ । इस शक्ति परीक्षण में प्रखंड के 24 पंचायत समिति सदस्यों में 15 पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया।
जिसमें 13 पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख रीता देवी के विरोध में मतदान किया तथा 2 वोट बोकस निकल गया। वही उप प्रखंड प्रमुख प्रियंका तिवारी के विरोध में दिया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया। प्रखंड प्रमुख के विरोध में मतदान करने वाले पंचायत समिति सदस्यों में शिव कुमारी यादव, रामबहादुर पांडे ,प्रियंका तिवारी, शायदा खातून ,कुसुम देवी, अन्नू देवी ,सुशीला देवी, कलावती देवी, सुगांधी देवी, सिजरा खातून ,धनी लाल साह, रामपुकार ठाकुर तथा कमल हाजरा शामिल थे।
प्रखंड प्रमुख की कुर्सी जाते ही बैरीया पंचायत के पूर्व मुखिया , पंचायत समिति सदस्य शिवकुमारी यादव के पति सह पंचायती राज प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश राजद महासचिव प्रेमचंद यादव ने हर्ष व्यक्त किया है।उन्होंने प्रमुख की कुर्सी को गिराने में अहम भूमिका निभाने वाले पंचायत समिति सदस्यों को हार्दिक बधाई दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रखंड प्रमुख के चुनाव में यदि मेरी पत्नी शिव कुमारी यादव नया प्रखंड प्रमुख बनती है तो वह रामगढ़वा प्रखंड वासियों के कसौटी पर खर्रा उतरेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि वह रामगढ़वा प्रखंड को जिले का अद्वितीय प्रखंड बनवाने का मेरी पत्नी हर संभव प्रयास करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.