Breaking News

रामगढ़वा के मनना गाँव में मुख्यमंत्री नल जल योजना का सपना हुआ साकार, विधायक ने किया उद्घाटन

डी.एन.कुशवाहा-रामगढ़वा।
वर्षों इंतजार के बाद बुधवार को चंपापुर  पंचायत के मनना ग्राम वासियों को मुख्यमंत्री सात निश्चय  योजना  के अंतर्गत बन रहे नल-जल योजना  का मिला लाभ । बुधवार को  स्थानीय विधायक  रामचंद्र सहनी ने उक्त योजना के शिलापट्ट का उद्घाटन  किया। विधायक के उद्घाटन करते ही उक्त  गांव के वार्ड नंबर 1 और 2 के 400  परिवारों में  नल-जल योजना का स्वच्छ पानी प्रवाहित होने लगा । अपने -अपने घर में  नल का स्वच्छ पानी  गिरते देख ग्रामीण काफी हर्षित हो गए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जयकार मनाने लगे तथा उन्हें दुआएं दी।मौके पर 
रामगढ़वा थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ,भाजपा नेता विपिन सिंह, मिडिया प्रभारी अश्विनी झा, चम्पापुर मुखिया सहित सैकड़ों की तादाद में ग्रमीण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.