मोतिहारी: 26 को नगर भवन में राजनैतिक प्रशिक्षण एवं युवा केन्द्रित राजनीति” पर एक कॉन्फ्रेंस का होगा आयोजन
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
मोतिहारी : सीपीटीआई द्वारा 26 अगस्त को टाउन हाल मोतिहारी में “राजनैतिक प्रशिक्षण एवं युवा केन्द्रित राजनीति” पर एक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है जिसको लेकर एक समीक्षात्मक बैठक डॉ दीपक कुमार की अध्यक्षता में केसरिया गेस्ट हाउस ,मेन रोड,मोतिहारी में किया गया। बैठक में अभी तक के हुए तैयारी का समीक्षा किया गया और युवा वॉलंटियर को ज़िम्मेदारी सौपी गई। डॉ दीपक कुमार ने बताया कि देश को नेतृत्व करने के लिए युवाओ को सामने आने की जरूरत है जिसके लिए चंपारण राजनैतिक प्रशिक्षण संस्थान पूरी तरह से तैयार है। 26 अगस्त को पूरा विस्तार से बताया जाएगा ।
वही बैठक को संबोधित करते हुए दुर्गेश नारायण सिंह ने कहा कि पूर्वी चंपारण एवं पश्चमी चंपारण से हजारों युवा शामिल हो रहे है। सभी युवा काफी उत्साहित होने के साथ आश्वान्वित है कि अब चंपारण से राजनैतिक सकारात्मक परिवर्तन की लहर पूरे देश मे जाएगी। वही मुन्ना भाई ने बताया कि युवाओं में उत्साह देखते ही बन रहा है। मिशन 2025 के जानने एवं शामिल होने के लिए लगभग 500 युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन दिया है जो चंपारण के इतिहास में एक अद्वितीय पहल है। युवाओं को राजनीति में प्रशिक्षण के बाद भागीदारी मात्र से युवाओं में चंपारण से राजनैतिक क्रांति नजर आ रहा है और ये युवा खुलकर साथ आ रहे है। संबोधित करते हुए ये भी बताया कि युवाओं को स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय योगदान करने के लिए सीपीटीआई पूरा सहयोग के साथ प्रशिक्षण को तैयार है। वही मनोज कुमार ने बताया कि परंपरागत राजनीति वाइरस से संक्रमित हो चुकी है जिसे अब फॉर्मेट करने की जरूरत है ।यह महान कार्य युवा ही कर सकता है जिसके लिए चंपारण राजनैतिक प्रशिक्षण संस्थान पूरा सहयोग करेगी और चुनाव के लिए तैयार करेगी। बैठक को चन्द्रभूषण मौर्य डॉ जितेंद्र कुमार कुशवाहा, अमरेन्द्र मिश्रा , पूजा कुमारी ने भी संबोधित किया। वही बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए श्याम कुमार जाइसवाल को वॉलंटियर का टीम लीडर नियुक्त किया गया । बैठक में पवन प्रियदर्शी, मिथिलेश अक्षय,मुकेश कुशवाहा, सचिन कुमार, टीवाई साहब, अंजय कुमार, तरुण तारकान्त, राजन कुमार, राजू कुमार आदि शामिल हुए।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.