16 बोतल नेपाली सौफी दारू के साथ एक कारोबारी एवं एक पियक्कड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रेपोर्ट
रामगढ़वा:-स्थानीय पुलिस ने संध्या गस्ती के दौरान बुधवार की देर संध्या 16 बोतल नेपाली सौफी दारू के साथ एक कारोबारी को दिल्ली काठमांडू मुख्य मार्ग के आमोदेई के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान हरैया थाना क्षेत्र के बलुवाहा गांव निवासी विद्या पासवान के पुत्र वकील कुमार के रूप में की गई है। वही दारू पीकर नौटंकी कर रहे एक शराबी को पुलिस ने आमोदेई चौक से गिरफ्तार किया है ।जिसकी पहचान आमोदेई गांव निवासी अलीमुल्लाह मियां के पुत्र इम्तियाज मियाँ के रूप में की गई है। इसकी पुष्टि करते हैं थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मध निषेध कानून के उल्लंघन के आरोप में शराब कारोबारी वकील कुमार को कांड संख्या 184 /18 तथा प्रकाश इम्तियाज मियां को कांड संख्या 185/018 के तहत गुरुवार को जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.