Breaking News

सरकार की हर साजिश को करेगे नकाम लेकर रहेगे वेतनमान : दिनेश किशवाहा.



हक की लडाई के खातीर रसोईया संघ ने कमर कसा.

घोडासहन :बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ(ऐक्टू) के बैनर तले समान काम के  बदले समान वेतन को लेकर शहर के वार्ड नं 8 में अवस्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय घोड़ासहन में रविवार  एक दिवसीय कन्वेंशन का आयोजन किया गया . अध्यछता कामेश्वर महतो ने किया जबकि संचालन सचिव शंभू राम ने किया . सम्मेलन को संबोधित करते संघ के जिला सचिव दिनेश कुशवाहा ने कहा कि मांगों की पूर्ति के लिए दिल्ली में ऐक्टू सहित सभी ट्रेड यूनियनों के बैनर तले अगामी 20 जुलाई से प्रस्तावित संयुक्त आम हड़ताल को समर्थन देने का अंतिम फैसला ले  लिया गया है वही बिहार में आने वाले समय में राष्ट्रीय कॉल के तहत आम हड़ताल की सफलता के लिए पंचायतवार संगठन सम्मेलन कर संगठन को मजबूत करने  का हर प्रयास अनवरत  जारी है . समान काम के बदले समान वेतन के नाम पर सरकार की हर सादिश को नकाम करने के लिये संघ के सभी  कामगार कमर कस चुके है . बिहार के मुखिया नीतीश कुमार शिक्षा के बद बदतर स्थिति का  टिकरा मिड डे मील पर फोड़ रहे हैं , जबकि राष्ट्रीय पोषण संस्थान ने सर्वे कार्य स्पष्ट कर दिया है कि मिड डे मील योजना से ही विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति और पोषण बढ़ी है । सरकार की दो रंगी नीति नही चलने वाली नही है.  हम सरकार को कामगारों की ताकत व शख्शियत दिखाकर रहेगे . वादा खिलाफी अब नही चलने वाला समान काम के बदले समान वेतन  देना  ही हेगा सरकार को क्यो कि लडाई आर पार की होगी .अध्यक्षता कामेश्वर महतो ने किया और संचालन शंभू राम ने किया .मौके पर दिनानाथ प्रसाद,अशोक कुमार, बालेश्वरी देवी, सुनैना देवी, कौशल्या देवी, सरोज प्रसाद समेत दर्जनों की संख्या मे रसोईया ने हिस्सा लिया.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.