रामगढ़वा: प्रा.स्वा.में बीसीआर, एएनएम व आशा फैसिलेटर की बैठक सम्पन
डी.एन.कुशवाहा, रामगढ़वा।
स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में मंगलवार को बीसी आर ,एएनएम व आशा फैसिलेटर की बैठक स्थानीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.प्रहस्त कुमार की अध्यक्षता में सम्पन हुई। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. प्रहस्त कुमार ने उपस्थित सभी बीसी आर ,एएनएम को निर्देश दिया कि कम आच्छादन वाले स्थल पर शत- प्रतिशत स्पॉटिंग सुपरविजन करना है और अपने-अपने क्षेत्र सभी गर्भवती महिलाओं का बीपी जाँच करना है। ताकि समय -समय से उस मरीज का इलाज हो सके और उन्हें बीमारी से निजात दिलाई जा सके ।मौके पर बी एम सी यूनीसेफ यूनुस अंसारी ,प्रखंड लेखपाल अशोक कुमार,बी सी एम प्रमोद बहैठ, प्रखंड मूल्यांकन अनुश्रवण पदाधिकारी परवीण कुमार, केयर अरबिंद कुमार, महिला पर्यवेक्षिका मधु कुमारी, अर्चना कुमारी ,सुशांत कुमार, जेयाउल हक, ए एन एम रश्मि कुमारी ,रागिनी कुमारी ,तृप्ति कुमारी, मीना कुमारी, शोभा कुमारी, मंजू कुमारी, सुमन कुमारी, प्रेमलता कुमारी, मालती सिंह,ललिता कुमारी, उमरा खातून, किरण कुमारी, सुभद्रा कुमारी तथा सुमन कुमारी उपस्थित थीं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.