रामगढ़वा:-कारगिल दिवस समारोह में बैंक मैनेजर राजेश की हत्या की निंदा
![]() |
| रामगढ़वा के बंधु बरवा गांव निवासी बैंक मैनेजर स्वर्गीय राजेश सिंह की फाइल फोटो |
रामगढ़वा से चंपारण टुडे संवाददाता डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट
रामगढ़वा:- इस साल के कारगिल दिवस पर प्रखंड क्षेत्र के बंधु बरवा गांव निवासी व सेवानिवृत्त शिक्षक रामाश्रय प्रसाद सिंह राजधानी पटना में कारगिल चौक पर आयोजित कारगिल दिवस समारोह में शामिल हुए । इस अवसर पर नेवी अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने अपने परिवार के साथ कारगिल दिवस मनाया और कारगिल के शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए।उनलोगों ने गांधी मैदान की परिक्रमा करके कारगिल दिवस को स्वाभिमान दिवस के रूप में झांकी पेश की।
गौरतलब हो कि रामगढ़वा के बंधु बरवा गांव निवासी शिक्षक रामाश्रय प्रसाद सिंह के पुत्र स्व.राजेश कुमार सिंह 15 साल की सेवा करके नेवी से अवकाश प्राप्त करने के बाद प्रतियोगिता से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सुपौल के चकला निर्मली शाखा में बतौर शाखा प्रबंधक के रूप में सेवा दे रहे थे। उनकी यहां 2 महीने 12 दिन की ही सेवा पूरी हुई थी कि मौत के सौदागरों के द्वारा 22 अप्रैल 2018 को एक साजिश के तहत हत्या कर दी गई। इस साजिश में बैंक के अधिकारियों और भ्रष्टाचारी बिचौलियों की सांठ-गांठ का होना मूल कारण बताया जा रहा है।बैंक मैनेजर के रूप में हत्या के शिकार बने नेवी से अवकाश प्राप्त राजेश कुमार की हत्या पर भी कारगिल दिवस समारोह में शोक एवं क्षोभ व्यक्त किया गया तथा सरकार से इस हत्या में शामिल लोगों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की गई। कारगिल दिवस समारोह में स्वर्गीय राजेश कुमार के पिता अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक रामाश्रयसिंह को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। उक्त आशय की जानकारी ग्रामीण व वरीय भाजपा नेता अर्जुन भारतीय ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.