Breaking News

एनएच 28 A पर विद्युत पोल लदा आईचर ट्रैक्टर पलटा, बाल बाल बचे यात्री एवं चालक



रामगढ़वा से चंपारण टुडे संवाददाता डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट

रामगढ़वा:-थाना क्षेत्र के सिसवनिया पोखरा के पास व धांगड़ टोली के सामने एनएच 28A पर रविवार की संध्या  6 बजे विधुत पोल लदा एक आईचर ट्रेक्टर पलट गई। जिसमें बगल से जा रहे राहगीर बाल-बाल बचे। वही घटना के बाद ट्रैक्टर चालक नौ दो ग्यारह हो गया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त ट्रैक्टर बिजली का पोल लादकर रक्सौल से सुगौली की तरफ जा रही थी कि अचानक पलट गई। राहगीरों के द्वारा उक्त घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई । पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर घटना का कारण व ट्रैक्टर चालक का पता लगा रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.