घोड़ासहन: प्रधानमंत्री की संवाद से जीविका दीदी में ख़ुशी की लहर
![]() |
| प्रधानमंत्री से सीधी बात कार्यक्रम को देखती जीविका दीदी |
आज सोनी इंटरनेट जोन (सीएससी) पर घोड़ासहन की SHG की जीविका दीदियों ने प्रधानमंत्री की लाइव कार्यक्रम को देखा। जिसमें प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न हिस्सों से दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, दीनदयाल ग्रामीण कौशल योजना एवं ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संसथान के लाभार्थियों से सीधी बातचीत की. इस मौके पर कॉमन सर्विस सेण्टर के जिला प्रबंधक नविन कुमार सिंह, जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री रंजीत कुमार, सामुदायिक समन्वयक श्री सोनू कुमार, केंद्र संचालक ऋषिकेश सारस्वत एवं जीविका के बुक कीपर, मो० अनवर अली अंसारी, जीविका मित्र एवं सैकड़ों जीविका दीदी उपस्थ्तित थे।
![]() |
| जीविका दीदी को CSC के जिला प्रबंधक श्री नविन कुमार सिंह CSC की सेवाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए। |
इस मौके पर कॉमन सर्विस सेण्टर के जिला प्रबंधक श्री सिंह ने प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान (PMGDISHA), पैन कार्ड, किसान पंजीकरण, इन्सुरेंश, बैंकिंग अदि सेवाओं की जानकार दी साथ ही यह भी कहा कि अब बिजली बिल, LIC प्रीमियम अब कॉमन सर्विस सेण्टर से भी जमा हो रहा है।
वही जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री कुमार ने जीविका के समूहों, ग्राम संगठनों, संकुल संघों तथा जीविका के कार्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.