रामगढ़वा: भाजपा कार्यकर्ताओंं द्वारा मनाया गया डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस
डी.एन.कुशवाहा, रामगढ़वा।
स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के अहिरौलिया पंचयात अंतर्गत दुबौलिया गांव के सामुदायिक भवन में रविवार को पंचयात अध्यक्ष रवींद्र सिंह की अध्यक्षता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान दिवस मनाया गया। देश भर में इस कार्यक्रम को 23 जून से 6 जुलाई तक बलिदान दिवस के रूप में सभी पंचायतो में मनाया जा रहा है। गौरतलब हो कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इस कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के देश हित में दिए बलिदान की जानकारी दी जा रही है।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रक्सौल जिला संघठन अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह व जिला महामंत्री प्रदीप सराफ मौजूद थे।मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजू भगत ,प्रखंड महा मंत्री राजा सहनी ,प्रखंड मंत्री विजय प्रसाद,पंचायत अध्यक्ष प्रमोद सिंह,विधायक मिडिया प्रभारी अश्विनी झा,प्रदीप यादव, देवेंद्र दास,जगजीवन राम ,शिव राम तथा अच्छे लाल शर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.