एसटीएस कंप्यूटर दोन में जीविका दिदियो का प्रधान मंत्री से सीधा संवाद का हुआ प्रसारण ।
जीरादेई/सिवान से आदित्य कुमार सिंह की रिपोर्ट
दरौली प्रखण्ड के दोने में एसटीएस कंप्यूटर सह सीएससी सेंटर पर गुरुवार को प्रधान मंत्री से सीधा संवाद कार्यक्रम का प्रसारण किया गया जिसमे प्रखण्ड भर के जीविका दीदियों के साथ डीपीएम व जीविका से जुड़े पदाधिकारी गण सामिल हुए ।पीम संवाद में जीविका प्रखण्ड परियोजना क्रियान्वयन इकाई जीविका दरौली के जीविका दीदियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया प्रधानमंत्री के सीधे सम्वाद से जुडी इस कार्यक्रम में प्रबंधक Sts computer श्री सुमित किशोर नीलेश , BPM अरविन्द कुमार जीविका सीएससी जिला प्रबंधक अविनाश कुमार शर्मा सचिन सिंह क्षेत्रीय समन्वयक बलराम कुमार सिंह बबिता कुमार सुमन देवी रामावती देवी तथा क्षेत्र की जीविका दीदीयो ने पीम संवाद से जुड़ काफी उत्साहित नजर आयी ।
प्रधान मंत्री ने अपने सम्बोधन में जीविका दीदियों की सराहना की एवम उन्होंने खा की भारत की आबादी का एक बड़ा हिस्सा अब भी बैंक और दूसरी वित्तीय सुविधाओं से वंचित है. ऐसे में स्वयं सहायता समूह लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने में खासे मददगार साबित हो रहे हैं. इससे आधी आवादी की आर्थिक समाजिक विकास सम्भव हुआ है । ग्रामीण क्षेत्रो में ग्रामीण महिलाओ की आर्थिक स्थित जीविका के प्रयास से काफी बदल गया है ।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.