अध्यक्ष/उपाध्यक्ष जिप, पूर्वी चम्पारण ने अविश्वास पर जीत हासिल कर रचा इतिहास
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
अध्यक्ष/उपाध्यक्ष जिला परिषद, पूर्वी चम्पारण ने अविश्वास पर जीत हासिल कर रचा इतिहास उक्त बातें जिप अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल ने आज समाहरणालय मोतीहारी स्थित राधाकृष्ण भवन से निकलते हुए कही। श्रीमति जायसवाल ने कहा कि मौजूदा 55 सदस्यों में से 16 सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लगाया गया और अविश्वास लगाने वाले सदस्यों में से मात्र दो सदस्य सहित आज के बैठक में 11 सदस्यों की उपस्थिति हुई। इस प्रकार 55 सदस्यों में से अविश्वास प्रस्ताव पारित करने हेतु 28 की आवश्यकता थी परन्तु सदस्य उपस्थित नही हो सके और अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। साथ ही श्रीमति जायसवाल ने यह भी कहा कि
प्रतिद्वंदी श्रीमति ममता राय को अध्यक्ष के चुनाव में 25 मत मिले थे लेकिन आज की स्थिति में एक प्रस्तावक भी मिलना मुश्किल है। इस प्रकार यह माना जाय की 55 सदस्यों में से एक को छोड़कर 54 सदस्यों का समर्थन मिला, जो दो साल में हमारे कार्यकाल के प्रभाव है।
इस मौके पर उपाध्यक्ष श्री कामेश्वर सिंह द्वारा इसे विकास का
जीत कहा गया और इसका पुरजोर समर्थन किया गया कि लोकतंत्र में बहुमत आवश्यक है और इस व्यवस्था में किसी को गुमराह नही किया जा सकता। एक सवाल के जवाब में श्रीमति जायसवाल ने कहा कि श्रीमति राय हताश और निराश होकर जो माननीय पार्षदों के विश्वास खो चुकी है जिसके बाद ।मामले को टालने के उद्देश्य से माननीय उच्च न्यायालय का शरण लेना पड़ा परन्तु माननीय उच्च न्यायालय ने इस वाद को तत्काल सुनने से इनकार कर दिया जो प्रजातंत्र की बहुत बड़ी जीत है।इस मौके पर उपस्थित सदस्यों द्वारा अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के समर्थन में विश्वास व्यक्त किया गया और इसे विश्वास की जीत करार दिया।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.