Breaking News

भागलपुर: घटिया सामग्री से हो रहा नाले का निर्माण

चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
योजना आरंभ करने से पूर्व सूचना-पट्ट ना लगाना,एवं नाली निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग किए जाने का लगाया आरोप-मिथुन कुमार रा, अध्यक्ष(छात्र न्याय मंच बिहार सह प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं न्याय समिति बिहार
----------------------------------------
मिथुन कुमार राज ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भागलपुर जिले के  प्रखंड शाहकुंड  के ग्राम पंचायत किशनपुर अमखोरिया  में मनरेगा योजना के अंतर्गत नाले का निर्माण किया जा रहा है।

निर्माण कार्य से पहले सूचना-पट्ट लगाया जाना चाहिए था जो कि नहीं लगाया गया और नाला निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। श्री कुमार ने इस नाली निर्माण कार्य की जांच उच्च स्तरीय की एवं दोषियों पर कारवाई की मांग की।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.