होमियो सेवा संस्थान द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित।
मोतिहारी से तैयब हसन ताज की रिपोर्ट
बेतिया।जिले के नौतन प्रखण्ड के धुमनगर कचहरी टोला में होम्योपैथिक अस्पताल "होमियो सेवा सदन" के सौजन्य से रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
जानकारी देते हुए अस्पताल प्रभारी डॉ घनश्याम ने बताया कि शिविर में दूर दराज से आये 200 मरीजों की जांच की गई जिसमें हड्डी,जोड़,नस,ब्लड प्रेशर,सफेद दाग,श्वास रोगी,चर्म रोग,थाइरॉइड,पथरी,गांठ गिल्टी के रोगी काफी संख्या में शामिल थे।
संस्थान के अनुभवी व दक्ष चिकित्सक डॉ संजय कुमार,डॉ विकास कुमार मिश्रा, डॉ नवीन कुमार,डॉ मोहम्द परवेज,डॉ सुतापा श्री,डॉ श्वेता कुमारी,डॉ पद्वमांशु कुमार,डॉ विपिन कुमार आदि के द्वारा सभी मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवा का वितरण किया गया।
मौके पर फार्मासिस्ट नंदकिशोर कुमार,राजकुमार गुप्ता,विवेक गुप्ता आदि मौजदू थे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.