Breaking News

सड़क हादसे में बिहार शरीफ की CDPO समेत दो की मौत, स्कॉर्पियो से हुई थी टक्कर

कार की पिछली सीट पर बैठीं संगीता और उनके ड्राइवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पटना. पटना जिले के बख्तियारपुर में फोरलेन सड़क पर सोमवार को हुए एक हादसे में बिहार शरीफ ग्रामीण की सीडीपीओ (चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर) और उनकी कार के ड्राइवर की मौत हो गई। हादसे में एक शख्स घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए पटना के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

- जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह सीडीपीओ संगीता कुमारी अपनी अल्टो कार से बिहार शरीफ जा रहीं थी। इस दौरान सालिमपुर थाना क्षेत्र के डोमा के पास कार की टक्कर सामने से आ रहे स्कॉर्पियो से हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अल्टो कार का अगला हिस्सा पूरी तक क्षतिग्रस्त हो गया। कार की पिछली सीट पर बैठीं संगीता और उनके ड्राइवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.