Breaking News

बच्चों की देखभाल में अपने को समर्पित करना सच्ची सेवा :सीडीपीओ



जीरादेई से चंपारण टुडे संवाददाता आदित्य कुमार सिंह की रिपोर्ट

जीरादेई :प्रखण्ड मुख्यालय के सीडीपीओ कार्यालय में गुरुवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।सभी आंगन बाड़ी सेविकाओं व कर्मचारी विदाई समारोह में उपस्थित थे । सीडीपीओ का प्रभार  जीरादेई प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार को दिया गया ।तत्कालीन सीडीपीओ शशि कुमारी ने कहा कि बच्चों की सेवा में अपने को समर्पित करना ही सच्ची सेवा है उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी रही कि राजेन्द्र बाबू के पैतृक क्षेत्र में सेवा करने का मौका मिला उन्होंने बतायी की सभी  केंद्रों की सेविकाओं का कार्य संतोष प्रद रहा ।प्रधान लिपिक शिव कुमार यादव  ने कहा कि मैडम के सानिध्य में हमलोगों को कार्य करने की अच्छी सीख मिली ।इन्होंने सदैव सभी कर्मियों को प्रतोसहित करने का कार्य किया ।
सभी कर्मियों  की तरफ से सीडीपीओ को अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया गया ।इस मौके पर लिपिक अशोक कुमार सिन्हा ,भाजपा नेता सरोज सिंह राणा , पूर्व मुखिया विद्यापति सिंह सत्येंद्र भारती ,जाहिद अंसारी ,मोहन पांडेय , गणेश कुमार पर्यवेक्षिका क्रमशः  शांति गिरी ,सिंधु देवी , इंदु देवी रीना देवी ,चंपा देवी ,इफ्त खातून ,आदि उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.