Breaking News

अविश्वास प्रस्ताव की विशेष बैठक में 55 में 55 मा० पार्षदों का समर्थन हासिल करने का प्रयास करूँगी- प्रियंका जायसवाल

चम्पारण टूडे, न्यूज़ डेस्क।
जिला परिषद् अध्यक्ष /उपाध्यक्ष पूर्वी चम्पारण के विरूद्ध 16 मा० पार्षदों को गुमराह कर अविश्वास लगवाने का कार्य करने वाले को पार्षदों का विश्वास प्राप्त कर 14 जुलाई को लोकतांत्रिक तरीक़े से विशेष बैठक में समुचित जवाब दिया जाएगा।
          उक्त बातें प्रियंका जायसवाल अध्यक्ष जिला परिषद् ने कही। श्री मति जायसवाल ने कहा कि दो वर्षों के कार्यकाल में जिला परिषद् पूर्वी चम्पारण ने आज़ादी के बाद पहली बार घाटा के बदले 3 करोड़ तक का मुनाफा प्राप्त किया है।
मैंने पक्ष विपक्ष दोनों को सम्मान देने के साथ जिला परिषद् को विधान सभा के तर्ज़ पर संचालित कर देश स्तर पर ऐतिहासिक कार्य की है।
श्री मति जायसवाल ने कहा कि 16 मा० पार्षदों को गुमराह कर अविश्वास ब्यक्त करते हुए विशेष बैठक हेतू मुझे आवेदन दिया गया और मैंने तत्क्षण 14.7.18 की तिथि निर्धारित करते हुए मु० कार्यपालक पदा० को बैठक का पत्र निर्गत करने हेतू आग्रह किया था।
 श्री मति जायसवाल ने कहा कि कतिपय लोगों द्वारा मा० पार्षदों को तिथि निर्धारित होने के साथ ही 8.7.18 से मोतिहारी से बाहर करने का प्रयास किया गया।
हमलोगो ने अधिकांश पार्षदों से मिलकर दो वर्षों के किए गए कार्यों तथा चम्पारण के सर्वागींण विकास में जिला परिषद् के प्रयास की ओर ध्यान आकृष्ट कर सहयोग का अनुरोध किया है।
मुझे आशा ही नही बल्कि पूर्ण विश्वास है कि दो वर्ष पूर्व 30 मा० सद्स्यो के समर्थन से अध्यक्ष बनी थी और आज काम एंव व्यवहार के बल पर 55 में 54 सदस्यो का समर्थन प्राप्त करने की ओर अग्रसर हूँ। लगातार मेरा प्रयास है कि 55 का समर्थन प्राप्त कर सभी के सहयोग से बेहत्तर कार्य को अंजाम दूँ। श्री मति जायसवाल ने अपने एंव पति पूर्व विधायक पवन जायसवाल पर लगाए गए आरोप का जवाब ऐतिहासिक समर्थन प्राप्त कर देने की बात कही।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.