गरखा सी एच् सी की सुजान्ति देवी को बेस्ट आशा का अवार्ड
पन्नालाल कुमार, छपरा (सारण)।
गरखा सी एच् सी पे आशा दिवस के दिन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सर्बजीत कुमार एवं डॉ मेहा कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से सबसे सराहनीय कार्य के लिए आशा सुजान्ति देवी को बेस्ट आशा का अवार्ड दिया गया। ये अवार्ड खास कर के अपने अपने पोषक क्षेत्र में सबसे अधिक परिवार नियोजन करवाने के लिए दिया गया, जिसमे मुख्य रूप से बंध्याकरण था और भी कार्य जैसे कि टीकाकरण में उत्कृष्ट योगदान , गर्भवती के यहां गृह भेट, बच्चा होने के बाद पहले दिन भेट एवं अतरिक्त 6 भेट, सही समय पे गर्भवती एवं बच्चों का चेक-अप करवाना एवं सभी आवश्यक मीटिंग में 100% उपस्थिति एवं दूसरे आशा को प्रेरित करना इत्यादि मुख्य बातो को ध्यान में रखा गया था। टोटल 259 आशा में से प्रथम पुरष्कार सुजन्ति देवी (29 बंध्याकरण) को मोमेंटो एवं 5000, द्वितीय पुरष्कार लीला देवी (28 बंध्याकरण) को 3000 और मोमेंटो, एवं तृतीय पुरष्कार देवमुनि (25 बंध्याकरण) को 1500 एवं मोमेंटो से नवाजा गया। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष सबसे उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा को दिया जाएगा।
प्रभारी सर्बजीत कुमार के अनुसार ये पुरस्कार आगे से सबसे अच्छा कार्य करने वाली ए. एन. एम को भी दिया जाएगा।प्रखंड प्रबंधक ,(केअर इंडिया) प्रशांत सिंह के अनुसार इसे बहुत ही सराहनीय कदम बताया गया, उन्होंने कहा इससे सभी आशा, ए एन एम एवं सभी स्टाफ का मनोबल बहुत ऊंचा हो जाएगा एवं अच्छे कार्य की प्रतिस्पर्धा बढ़ जाएगी । पुरष्कार वितरण के समय सभी सी एच् सी के स्टाफ मोजूद थे । प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राकेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। साथ ही प्रभारी सर्बजीत कुमार और डॉ मेहा ने सभी डॉक्टर एवँ कर्मचारियों जैसे कि (डेंटल) डॉ अनामिका,(आयुष) डॉ शिलानाथ,डॉ रविशंकर ठाकुर,(आर बी एस के) के डॉ रूपेश,डॉ अजीत,डॉ मंजू,डॉ विनोद एवं सभी कार्यरत आशा कार्यकर्ता, सभी ऐ एन एम, विवेक कुमार, ब्रज माधव राय,सुनील कुमार ,अनिता कुमारी, अनिता वर्मा ,लैब टेकनीशियन मो. असलम एवं सत्यार्थ प्रकाश, राजेश कुमार, उपेंद्र ठाकुर, संतोष कुमार, अरुण , शुशील, आलोक, उमा शंकर पंडित, प्रीति, अर्पना सोनी, सभी गॉर्ड को बहुमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.