शराब पीकर डॉक्टर कर रहा था ऑपरेशन ,इसी क्रम में महिला मरीज की मौत
पन्नालाल कुमार (सारण)।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डोरीगंज थाना क्षेत्र के रसलपुरा गांव निवासी राजेंद्र माझी के पत्नी कलावती देवी का इलाज चिंतामनगंज बाजार स्थित साईं सेवा सदन में पिछले कुछ दिनों से करवा रहे थे।इलाज के क्रम में डॉक्टर ने बताया कि बच्चा दानी का ऑपरेशन करवाना होगा। डॉक्टरों के निर्देश पर मरीज का खून जांच करवाया गया रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर ने बच्चेदानी का ऑपरेशन करवाने का सलाह दिया।सलाह के मुताबिक डॉक्टर एम के मालाकार (मंटू कुमार) और साईं सेवा सदन के प्रोपराइटर अनुज कुमार सिंह के अनुसार कहने पर ऑपरेशन करवाने को तैयार हुआ।
डॉक्टर एम के मालाकार उर्फ मंटू कुमार शराब पीकर मेरे पत्नी को परेशान करने लगे।ऑपरेशन के समय ही हमारी पत्नी की मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि क्लीनिक में पास लगे बोर्ड पर कई डॉक्टरों का नाम लिखा हुआ है।जिसमें गड़खा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सर्वजीत कुमार का भी नाम लिखा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि चिकित्सा पदाधिकारी के देखरेख में ही कार्य को अंजाम दिया जाता है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
गड़खा। थाना क्षेत्र के चिंतामनगंज बाजार पर एक निजी क्लीनिक में ऑपरेशन के क्रम में एक महिला की मौत हो गई।जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गरखा मानपुर मुख्य मार्ग को चिंतामनगंज बाजार के समीप आवागमन बंद कर घंटों जाम कर दिया। ग्रामीणों द्वारा चिकित्सकों पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही थी।
डॉक्टर एम के मालाकार उर्फ मंटू कुमार शराब पीकर मेरे पत्नी को परेशान करने लगे।ऑपरेशन के समय ही हमारी पत्नी की मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि क्लीनिक में पास लगे बोर्ड पर कई डॉक्टरों का नाम लिखा हुआ है।जिसमें गड़खा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सर्वजीत कुमार का भी नाम लिखा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि चिकित्सा पदाधिकारी के देखरेख में ही कार्य को अंजाम दिया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.