Breaking News

घोड़ासहन:मुखिया ने किया पंचायत स्वच्छता केन्द्र का उद्घाटन

*मुखिया ने किया पंचायत स्वच्छता केन्द्र का उद्घाटन*
फीता काटकर स्वच्छता केन्द्र का उद्घाटन करती मुखिया जयकांती देवी व अन्य
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान/स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत प्रखंड क्षेत्र के बरवाकला पंचायत के पंचायत भवन में पंचायत स्वच्छता केन्द्र का उद्घाटन शुक्रवार को मुखिया जयकांती देवी द्वारा फीता काटकर किया गया।मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को मुखिया श्रीमती देवी ने पीने के पानी का रख-रखाव,घर एवं भोजन की स्वच्छता,व्यक्तिगत शौचालय,मानव मल का सुरक्षित निपटान,ग्रामीण स्वच्छता,बेकार के पानी के निकासी,कूड़े-कचड़े का सुरक्षित निपटान सहित स्वच्छता के सात आयाम के बारे मे बताया।मौके पर पूर्व मुखिया कुश कुमार,नशरूद्दीन अंसारी, सीएलटीएस प्रेरक राघवेन्द्र ठाकुर,अवधेश कुमार, चंचल कुमार,रामबाबु सिंह,अरविन्द पासवान,मनोज कुमार समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.