पकड़ीदयाल के पूर्व प्रमुख की बैरगनिया में गोली मारकर हत्या
 |
| मृतक का शव |
बिनोद कुमार, बैरगनिया
बैरगनिया:अज्ञात अपराधियों ने थाना क्षेत्र के पचटकी राम रिंग बांध पर एक बाइक सवार अधेड़ को गोली मारकर हत्या कर दी है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र को पूर्वी चंपारण से जोड़ने वाली लालबकैया नदी के फुलवरिया घाट से सटे रिंग बांध स्थित सलुइस गेट के पास बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक बाइक सवार करीब 55 बर्षीय व्यक्ति को
 |
| मृतक की बाइक |
गोली मार दी जिससे वही पर गिरकर उसकी मौत हो गयी हालांकि अपराधी मृतक की बाइक छोड़ कर ही फरार हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर सवार अपराधी ने गोली मार हत्या कर भाग निकला। घटना की सूचना पर थनाध्यक्ष सूजीत कुमार,अनि विजय कुमार सिंह सशस्त्र बल के साथ पहुँचकर तहकीकात की तो बाइक बीआर 06 टी-2340 की डिक्की से ड्राइभींग लाइसेंस बरामद किया है जिसमें देवेंद्र प्रसाद सिंह पिता-बच्चा प्रसाद सिंह ग्राम-थरबिटिया थाना पकड़ीदयाल अंकित पाया गया है व मृतक के पास से मात्र 11 सौ रुपये नगद बरामद हुआ है।उन्होंने बताया कि हत्या किस उद्देश्य से की गयी है इसका पता लगाने के लिए पकड़ीदयाल पुलिस से संपर्क किया गया है व मृतक के परिजन को वहाँ की पुलिस सूचना दे दी है।परिजन के आने के बाद कि घटना के बारे में किसी निष्कर्ष पर पहुचा जा सकता है।बहरहाल घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है।घटनास्थल पर शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी हुई थी।समाचार प्रेषण तक मृतक की पहचान पकड़ीदयाल के पूर्व प्रमुख के रूप में की गयी है।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.