पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में पुरनहिया ने एसएसबी को 58 रन से हराया
 |
| फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन करते प्रखंड प्रमुख नागेन्द्र सिंह यादव व साथ मे एमडीएम प्रभारी सच्चिदानंद सिंह |
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:स्थानीय ठाकुर राम मथुरा प्रसाद उच्च विद्यालय के खेल मैदान में रविवार को आयोजित पंचायत स्तरीय टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में पुरनहिया ने एसएसबी (अठमोहान कैम्प) को 58 रन से हरा दिया.इसके पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख नागेन्द्र सिंह यादव द्वारा फीता काटकर किया गया.आज के मैच में टॉस पुरनहिया टीम के कप्तान अरविन्द कुमार ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 225 रन का विशाल स्कोर बनाया जिसमें अरविन्द ने कप्तानी पारी खेलते
 |
| एसएसबी के खिलाड़ियों से हाथ मिलाते प्रखंड प्रमुख नागेन्द्र सिंह यादव |
हुए मात्र 39 गेंदों पर 71 रन बनाये.जवाब में एसएसबी की पूरी टीम 19 ओवर में मात्र 167 बनाकर ऑल आउट हो गयी.मैन ऑफ द मैच का अवार्ड शानदार अर्धशतक बनाने वाले पुरनहिया टीम के कप्तान अरविन्द कुमार को दिया गया.मौके पर थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी,एमडीएम प्रभारी सच्चिदानंद सिंह,शिक्षक मोनू कुमार,रिपु कुमार,प्रदीप कुमार जायसवाल,सूरज कुमार समेत सैकड़ो की संख्या में खेल प्रेमी दर्शक मौजूद थे.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.