Breaking News

नवकठवा तिलावे नदी पुल के दोनों तरफ एप्रोच सड़क निर्माण नहीं होने के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया धारना-प्रदर्शन एवं अनशन

नवकठवा तिलावे नदी पुल के दोनों तरफ एप्रोच सड़क निर्माण नहीं होने के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया धारना-प्रदर्शन एवं अनशन
रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के नवकठवा तिलावे नदी पुल पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ल के नेतृत्व में गुरुवार से धरना-प्रदर्शन व अनशन प्रारंभ कर दिया है। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिला सचिव सह रामगढ़वा के
रामगढ़वा के नवकठवा अवस्थित तिलावे नदी पर बने पुल के पूरब जानलेवा बने एप्रोच सड़क को का निरीक्षण करते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र शुकुल एवं उसकी विधिवत जानकारी देते हुए जिला सचिव सह रामगढ़वा के पूर्व मुखिया बाल किशोर प्रसाद
पूर्व मुखिया बाल किशोर प्रसाद ने कहा कि तिलावे नदी पर करोड़ों की लागत से बने इस पुल के एक साल बीत जाने के बाद भी अभी तक पुल के दोनों तरफ एप्रोच सड़क नहीं बना । जिसकी वजह से आम यात्रियों एवं वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विभागीय पदाधिकारियों की मिलीभगत से संवेदक के द्वारा पुल का जैसे-तैसे तो निर्माण करा दिया गया । लेकिन दोनों तरफ अभी तक एप्रोच सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। जिसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं । 
रामगढ़वा के नवकठवा अवस्थित तिलावे नदी पर बने पुल के पूरब जानलेवा बने एप्रोच सड़क को का निरीक्षण करते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र शुकुल एवं उसकी विधिवत जानकारी देते हुए जिला सचिव सह रामगढ़वा के पूर्व मुखिया बाल किशोर प्रसाद
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रामगढ़वा प्रखंड मुख्यालय व स्टेशन को जोड़ने वाली इस तिलावे नदी पुल के दोनों तरफ एप्रोच सड़क का निर्माण नहीं होने से सबसे अधिक कष्ट तो पूरब दिशा एवं रेलवे स्टेशन की तरफ जाने-आने वाले लोगों को हो रहा है । उन्होंने कहा कि पुल के पूरब दिशा में संवेदक के द्वारा बल्धूस मिट्टी गिरा कर छोड़ दिया है ,जिसकी वजह से मिट्टी उखड़कर बालू का रुप ले लिया है और बड़े-बड़े गड्ढे भी हो गए हैं । जिसमें साइकिल तथा मोटरसाइकिल चालक प्रतिदिन गिर रहे हैं । और चार पहिया वाहन उस गड्ढे में कब पलट जाएगी ,इसका कोई गारंटी नहीं है। धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रखंड उपाध्यक्ष बैकुंठ सिंह उर्फ चन्द्र किशोर सिंह ने कहा कि उक्त एप्रोच सड़क नहीं बनने के कारण रामगढ़वा स्टेशन से पूरब दिशा के किसानों को गन्ना सुगौली चीनी मिल
एप्रोच सड़क नही होने से आने जाने वाले लोगों को हो रही परेशानी की तस्वीर
में ले जाने के लिए मदन परसौना गाँव होकर जाना पड़ रहा है ।जिसकी वजह से 12- 14 किलोमीटर अधिक दूरी तय करना पड़ रहा है । उन्होंने  उक्त पुल के  एप्रोच सड़क का अभी तक निर्माण नहीं होने में स्थानीय सांसद, विधायक, प्रशासन तथा संवेदक को दोषी बताया है । साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक जिला के वरीय पदाधिकारी धरना स्थल पर आकर इस एप्रोच सड़क के यथाशीघ्र निर्माण के संबंध में आश्वास्त नहीं कर देते हैं ,तब तक हमलोग धरना प्रदर्शन और अनशन पर बैठे रहेंगे। मौके पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ,मेहसी के प्रखंड उपाध्यक्ष कमलेश्वर गुप्ता, विक्रमा प्रसाद, सुगौली प्रखंड अध्यक्ष अजय पांडे, रामगढ़वा प्रखंड अध्यक्ष सह धनहर दिहुली के मुखिया संजय पांडे ,सेवा निवृत्त इंस्पेक्टर रघुनाथ त्रिपाठी,विनोद तिवारी,पिंचू तिवारी,राम गोपाल राम, काशी जी,मंगलपुर पटनी पंचायत के युवा मुखिया मुन्ना सिंह उर्फ मनजीत कुमार सिंह ,भाजपा के सतीश त्रिपाठी तथा  अरविंद पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.