मोतिहारी में चोटी के पत्रकारों का लगेगा जमघट,25-26 फरवरी को सजेगी शेरों-शायरी की महफिल
*मोतिहारी में चोटी के पत्रकारों का लगेगा जमघट*
*25-26 फरवरी को सजेगी शेरों-शायरी की महफिल*
*वरीय पत्रकार विनोद कुमार सिंह को एनयूजेआई के प्रदेश सचिव तथा रूपेश पांडेय को जिला संरक्षक बनाये जाने पर जिले के पत्रकारों में हर्ष*
रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
मोतिहारी :- शहर के एक निजी होटल के सभागार में शनिवार को नेशनल यूनियन आॅफ जर्नालिस्ट आई बिहार के पूर्वी चम्पारण इकाई की बैठक की गई। बैठक में आगामी 25-26 फरवरी को आयोजित पत्रकार महासम्मेलन व विराट कवि सम्मेलन के आपार सफलता के लिए विचार विमर्श किया गया एवं कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। वहीं प्रदेश कमिटी द्वारा वरिष्ठ पत्रकार विनोद कुमार सिंह को प्रदेश सचिव मनोनित किया गया है। जबकि पूर्वी चम्पारण के संरक्षक रूपेश पांडेय व सह संरक्षक के रूप में संजय कुमार सिंह को मनोनीत किया गया है। बैठक में जिले भर के पत्रकारो ने हिस्सा लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रथम दिन जिले के सभी अखबार प्रमुखों, चैनेल के हेड सहित गणमान्य लोगों को सम्मानित किया
जायेगा। जबकि दो दिवसीय कार्यक्रम के अंर्तगत प्रथम दिन पत्रकारों की सभा के बाद शाम में कवि सम्मेलन तथा शेरो-शायरी का आयोजन किया जायेगा। जबकी दूसरे दिन राज्य एवं अन्य राज्यों से आये पत्रकारों को चम्पारण की पौराणिक स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा। ताकि चम्पारण को एक बेहतर मंच पर पेश किया जा सके। इस अवसर एक स्मारिका का प्रकाशन कराने का निर्णय लिया गया। उक्त स्मारिका के संपादन के लिए जिले के वरीय व अनुभवी पत्रकार सुदिष्ट नारायण ठाकुर , विनोद कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह तथा जियालाल प्रसाद को चयनित किया गया है । बैठक में सर्वसम्मति से पत्रकार आपदा कोष के लिए एक संयुक्त खाता भी खोलवाने का निर्णय लिया गया। खाता खुल जाने के बाद जिले के सभी पत्रकार अपनी इच्छानुसार सहयोग राशि उक्त खाता में जमा कराते रहेंगे। जो आपदा के साथ पत्रकारों के उपर आने वाली मुसीबतो में काम आवे। वही जिले के वरीय पत्रकार श्री विनोद कुमार सिंह को एनयूजेआई के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर रक्सौल अनुमंडल के पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त किया है । हर्ष व्यक्त करने वाले पत्रकारों में डी.एन.कुशवाहा, रेयाज आलम लड्डू ,नवीन कुमार सिंह, अर्जुन तिवारी, रवि वर्मा तथा लव कुमार चौबे सहित अन्य पत्रकार शामिल हैं। मौके पर मो. सैफुल्लाह, सोनू कुमार सिंह, विजय पांडेय, राकेश कुमार, देवेन्द्र सिंह, कुमार तेजस्वी, राहुल पांडेय, अश्विनी झा, दिनेश कुमार सिंह, अशरफ आलम, शंशाक मणि त्रिपाठी, सुजीत कुमार, रूपेश राज, मनीष कुमार, भागेश्वर चैधरी, रवि कुमार गुप्ता, मासूम रजा, ओम प्रकाश शास्त्री, दिनेश्वर प्रसाद, अजय कुमार सिंह, सत्यदेव प्रसाद, दीपक पांडेय, दीपक सिंह, नवीन कुमार सिंह, विपिन कुशवाहा, ब्रजकिशोर सिंह सहित दर्जनो पत्रकार उपस्थित थे।
*25-26 फरवरी को सजेगी शेरों-शायरी की महफिल*
*वरीय पत्रकार विनोद कुमार सिंह को एनयूजेआई के प्रदेश सचिव तथा रूपेश पांडेय को जिला संरक्षक बनाये जाने पर जिले के पत्रकारों में हर्ष*
![]() |
| बैठक को संबोधित करते वरिष्ठ पत्रकार |
मोतिहारी :- शहर के एक निजी होटल के सभागार में शनिवार को नेशनल यूनियन आॅफ जर्नालिस्ट आई बिहार के पूर्वी चम्पारण इकाई की बैठक की गई। बैठक में आगामी 25-26 फरवरी को आयोजित पत्रकार महासम्मेलन व विराट कवि सम्मेलन के आपार सफलता के लिए विचार विमर्श किया गया एवं कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। वहीं प्रदेश कमिटी द्वारा वरिष्ठ पत्रकार विनोद कुमार सिंह को प्रदेश सचिव मनोनित किया गया है। जबकि पूर्वी चम्पारण के संरक्षक रूपेश पांडेय व सह संरक्षक के रूप में संजय कुमार सिंह को मनोनीत किया गया है। बैठक में जिले भर के पत्रकारो ने हिस्सा लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रथम दिन जिले के सभी अखबार प्रमुखों, चैनेल के हेड सहित गणमान्य लोगों को सम्मानित किया
![]() |
| बैठक में उपस्थित पत्रकारों की तस्वीर |


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.