Breaking News

घोड़ासहन:टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में घुघुआ ने भवानीपुर को 65 रन से हराया

घोड़ासहन:टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में घुघुआ ने भवानीपुर को 65 रन से हराया
फीता काटकर उद्घाटन करते व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभय सिंह
चम्पारण टूडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन : प्रखंड क्षेत्र के घुघुआ गांव स्थित ग्रीन पार्क मैदान में समाजसेवी धीरेन्द्र सिंह के सौजन्य से टेनिस बॉल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन मंगलवार को किया गया।19 जनवरी तक चलने वाली इस टूर्नामेंट का उद्घाटन व्यापार मंडल अध्यक्ष अभय सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।उद्घाटन मैच में मेजबान घुघुआ तथा भवानीपुर के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर घुघुआ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 225 रन बनाए।जबकि इसके जवाब में भवानीपुर की टीम 160 रनों पर ही सिमट कर रह
अभिषेक सिंह को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड देते धीरेन्द्र सिंह
गयी।घुघुआ टीम की ओर से अभिषेक सिंह ने सवार्धिक 109 रन बनाए जिसमें 10 छक्के व 5 चौके लगाए।अभिषेक सिंह के तूफानी शतक व शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के अवार्ड टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता धीरेन्द्र सिंह के हाथों से नवाजा गया। मौके पर पैक्स अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह,जनिफ अंसारी,रामश्रेष्ठ सिंह,नागेन्द्र सिंह,गदेना यादव,संतोष सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.