Breaking News

घोड़ासहन पुलिस ने 270 बोतल शराब व बाइक के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार

घोड़ासहन पुलिस ने 270 बोतल शराब व बाइक के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार
थाने में जब्त शराब की तस्वीर
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:गुप्त सूचना पर पुलिस ने सोमवार की देर शाम थाना क्षेत्र के बरवा कासवा नहर चौक से 270 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब व बाइक के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है.जानकारी देते थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी ने गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान चिरैया थाना क्षेत्र के महंदीपुर गांव निवासी बैजू यादव के रूप में की है.शराब व बाइक को जब्त कर गिरफ्तार कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष श्री अंसारी के अलावे पुअनि छोटेलाल पटवारी व ससत्रबल बल शामिल थे.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.