Breaking News

घोड़ासहन:भेलवा गांव में बाघ के हमले में युवक घायल,ग्रामीणों में दहशत का माहौल

भेलवा गांव में बाघ के हमले में युवक घायल,ग्रामीणों में दहशत का माहौल 
बाघ के हमले में घायल युवक अजय पंडित के जख्मों को देखते सीओ उदय शंकर मिश्रा तथा बीडीओ अलाउद्दीन अंसारी
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:थाना क्षेत्र के बगही भेलवा पंचायत स्थित बड़का भेलवा में रविवार की शाम जंगल से भटक कर आये एक बाघ के हमले में एक युवक आंशिक रूप से घायल हो गया.घायल युवक की पहचान गांव के ही राजेन्द्र पड़ित के 21 वर्षीय पुत्र अजय पंडित के रूप में की गयी है.घायल का इलाज गांव में ही निजी चिकित्सक के यहां की जा रही है.मिली जानकारी के अनुसार युवक जलावन की लकड़ी के लिए गांव के सरेह में गया था जहां अचानक बाघ ने हमला कर दिया जिससे वह
बाघ के हमले में घायल युवक अजय पंडित की तस्वीर
घायल हो गया.ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी द्वारा वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गयी है.वही सूचना मिलते ही बीडीओ अलाउद्दीन अंसारी तथा सीओ उदय शंकर मिश्रा भेलवा गांव पहुंच बाघ के हमले से घायल युवक से मिल उसके जख्मों को देखा तथा खबर लिखे जाने तक दोनों अधिकारी गांव में ही कैम्प किए हुये है.इधर भेलवा गांव में बाघ आने की खबर मिलते ही भेलवा गांव सहित आसपास के अन्य गांवो में अफरा तफरी मच गयी तथा सभी लोग दहशत में है.इधर ग्रामीण नीतीश कुमार, चुन्नु सिंह, प्रकाश कुमार, बैद्यनाथ सिंह, विवेक सिंह ने बताया कि घटना को लेकर गांव के सभी लोग दहशत में हैं.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.