राजन तिवारी की सभा को सफलब नाने हेतु राजद-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
 |
| रामगढ़वा में राजद-कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समाजसेवी प्रभु प्रसाद |
रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा -स्थानीय थाना चौक अवस्थित प्रभु मेडिकल हॉल के पास रविवार को स्थानीय व्यवसायी व समाजसेवी प्रभु प्रसाद के नेतृत्व में राजद -कांग्रेस महागठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए युवा राजद के प्रदेश महासचिव राजू सिंह ने कहा कि आगामी 19 जनवरी को रामगढ़वा आर्य समाज विवाह भवन में गोविंदगंज के पूर्व विधायक सह राजद के नेता राजन तिवारी का शुभ आगमन होगा। उस दिन वे बेतिया लोकसभा चुनाव से संबंधित एक सभा को संबोधित करेंगे।
 |
| बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं की तस्वीर |
उन्होंने उक्त सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों को भाग लेने का आह्वान किया । वहीं युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि श्री तिवारी राजद पार्टी के संदेशों को बेतिया लोकसभा क्षेत्र के जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं । इसी के संबंध में यह सभा आयोजित होने जा रही है । बैठक को संबोधित करने वालों में जिला कांग्रेस महासचिव सह रामगढ़वा के पूर्व मुखिया बालकिशोर प्रसाद, राजद के जिला महासचिव सुभाषचंद्र सिंह, राजद के प्रखंड अध्यक्ष सह आमोदेई के पूर्व मुखिया मो.मूसा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय पांडेय,ब्रजेश सिंह व पूर्व प्रमुख मो.इजहार हुसैन आदि लोग शामिल थे । कार्यक्रम का संचालन राजद नेता रमेश शुक्ल ने किया । मौके पर राजद नेता प्रेम नाथ गुप्ता, मसलुदीन मियाँ , विनोद यादव, नागेश्वर प्रसाद, उपेन्द्र झा, रमेश साह, शेख हासिम, मो. अमानुल्लाह, आमोदेई के मुखिया मो. सैफुल्लाह, शेख इफ्तेखार अहमद, शेख वहाब , बब्लू पांडेय, निजी सचिव अनुराग तिवारी, जटाशंकर सिंह, हसमुधीन मियाँ तथा आफ्ताब आलम सहित अन्य अन्य राजद-कांग्रेस के कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित थे ।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.