Breaking News

रामगढ़वा:दो पक्षों के बीच हुई मार- पीट मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

दो पक्षों के बीच हुई मार- पीट मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार
मारपीट में चोटिल हुए अमित कुमार
रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा:स्थानीय थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन चौक पर रविवार की संध्या पूर्व से चली आ रही विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच त-ू तू मैं -मै होते-होते मारपीट हो गई।जिसमें चिकनी गाँव निवासी टुनटुन तिवारी के पुत्र अमित तिवारी को चोट लगने की सूचना प्राप्त हुई है। वहीं इस मामले में चिकनी गांव निवासी स्व. लाल बाबू साह के पुत्र अंकुर कुमार को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई । इस बाबत मारपीट में चोटिल हुए अमित तिवारी ने बताया कि बहुत पहले मुखिया चुनाव को लेकर अंकू कुमार से एक-दो बार झागड़ा व मारपीट हुई थी। इस बाबत ग्रामीणों के प्रयास से झगड़े का समझौता हो गया था।लेकिन आज रविवार को संध्या चार बजे जब मैं अपनी माँ-माला देवी और भाई-आयुष कुमार के साथ रामगढ़वा बाजार करके घर वापस लौट  रहा था। उसी समय अंकू कुमार ने मेरी मां और बहन को गाली दे दिया। जिसको लेकर मारपीट हो गई। समाचार प्रेषण तक  आरोपी से पुलिस थाने में पूछताछ कर रही थी। इस मामले में अमित तिवारी ने करीब आधा दर्जन लोगों पर मार-करने का आरोप लगाया है। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.