Breaking News

रामगढ़वा:परिवार की प्रतिष्ठा बचाना घर के मुखिया के हाथ में है :-डीएम रमण कुमार

परिवार की प्रतिष्ठा बचाना घर के मुखिया के हाथ में है :-डीएम रमण कुमार
डी एन कुशवाहा रामगढ़वा
रामगढ़वा :- स्थानीय श्री गणेश महावीर +2 विद्यालय परिसर में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान से संबंधित एक सभा को संबोधित करते हुए डीएम रमण कुमार ने कहा कि पुरुष
सभा को संबोधित करते डीएम रमण कुमार
अपनी जवाबदेही नहीं उठाते । अपने परिवार की प्रतिष्ठा बचाना घर के मुखिया की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

शौचालय घर की प्रतिष्ठा है, इसे हर हाल में बनाना न केवल सरकार की जवाबदेही है अपितु हर नागरिक की जिम्मेदारी है। डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि हमें सोचना होगा कि खुले में यदि कोई बीमार, बूढ़ी तथा गर्भवती महिला शौच के लिए जाती होगी तो उसे कैसा लगता होगा ? उन्होंने कहा कि हमारे घर की लड़कियां खुले में यदि शौच करने जाती हैं तो
दीप प्रज्वलित कर खुले शौच मुक्त भारत बनाने हेतु आयोजित विशाल सभा का उद्घाटन करते डीएम रमण कुमार, एसडीओ श्री प्रकाश ,बीडियो जितेंद्र कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख रीता देवी तथा मुखिया चंद्रिका प्रसाद

उसके साथ कभी भी कोई घटना घट सकती है और आए दिन ये सुनने को भी मिलता है। कोई बच्चा सड़क पर यदि शौच करने बैठता है तो कभी भी एक्सीडेंट हो सकता है, जिसमें उसकी जान भी जा सकती है।उन्होंने कहा कि बुढ़ा बाप जिसके पैर से सही सलामत बैठकर शौच नहीं किया जाता है, सोचिए यदि उसका पेट खराब हो जाए तो क्या उसका कपड़ा खराब नहीं होगा ? क्या वह मनुष्य की तरह बैठकर शौच सकता है ?किसी माँ बहन का पेट खराब हो जाए तो क्या वह संध्या होने का इंतजार करेगी ? शर्म आनी चाहिए उन लोगों को जिन्होंने अभी तक अपने घर में शौचालय नहीं बनवाया । उक्त सभी समस्याओं से मुक्ति दिलाने का एक ही
संबोधित करते डीएम रमण कुमार व सभा मे उपस्थित लोगों की भीड़
उपाय है कि हर घर में शौचालय बनवाया जाए। उन्होंने बड़ी विनम्रता के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सरकारी कर्मचारियों ,मीडियाकर्मियों सहित आम जनता से चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष में ही पूरे चंपारण के धरती माँ को शौच मुक्त बनाने के लिए हाथ उठवाकर संकल्प दिलाया। साथ ही उन्होंने कहा कि आप लोग हर घर में शौचालय बनवाने के लिए लोगों को जागरूक करें। जो लोग खुले में शौच करते हैं उन्हें इस बात से अवगत करावें कि खुले में शौच करने से कितनी बीमारियां होती हैं। जिनके घर में शौचालय है और वह खुले में शौच करने नहीं जाते हैं ,लेकिन दूसरे व्यक्ति यदि खुले में शौच करते हैं तो उस शौच पर बैठने वाली मक्खियां हम सभी के घर में जाकर खाद्य सामग्री पर बैठती हैं जिसे तरह-तरह की बीमारियां उत्पन्न होती हैं।उन्होंने स्वछता अभियान के साथ-साथ  आगामी 21 जनवरी को शराबबंदी की तरह ही दहेज प्रथा तथा बाल विवाह को बिल्कुल समाप्त करने के लिए बनाए जाने वाले मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए आम जनता से आह्वान किया । सभा को संबोधित करने वालों में रक्सौल एसडीओ श्री प्रकाश, स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह, डीडीसी अखिलेश सिन्हा ,प्रखंड प्रमुख रीता देवी, मुखिया चंद्रिका प्रसाद ,संजय पांडे, ग.म.+2 विद्यालय के एनसीसी पदाधिकारी आशीष पचौरी तथा जैतापुर के मुखिया कृष्णा सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर डीएम पूर्वी चंपारण रमण कुमार ,एसडीओ श्रीप्रकाश, वीडियो जितेंद्र सिंह आदि लोगों ने किया। मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष जयल सिंह, उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह उर्फ मनजीत कुमार सिंह, मुखिया सचिंद्र यादव, अामोदेई के मुखिया मो. सैफुल्लाह ,सिहासनी के मुखिया पति माधव सिंह ,पंचायत समिति सदस्य सुशील प्रसाद ,सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश गुप्ता ,पूर्व मुखिया बाल किशोर प्रसाद, संगीत शिक्षक संजय दास, भाजपा उपाध्यक्ष छोटू तिवारी, राजन श्रीवास्तव, शिक्षक बृजेश्वरम देव, आर्मी के बलिराम पांडे,  बिंदा पांडे ,सभी पंचायत के मुखिया ,पंचायत समिति सदस्य, इंदिरा आवास सहायक एवं अन्य लोग उपस्थित थे । सुरक्षा-व्यवस्था का कमान स्थानीय थानाध्यक्ष राजेश कुमार अपने दल-बल के साथ संभाले हुए थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.