Breaking News

नगर पंचायत की सभी अहर्ताएं पूर्ण होने के बावजूद रामगढ़वा को अभी तक नही मिला नगर पंचायत का दर्जा

*नगर पंचायत की सभी अहर्ताएं पूर्ण होने के बावजूद रामगढ़वा को अभी तक नही मिला नगर पंचायत का दर्जा* 

* नगर पंचायत का दर्जा नहीं मिलने की वजह से रामगढ़वा विकास की रोशनी से कोसों दूर*
रामगढ़वा के पूर्व मुखिया बाल किशोर प्रसाद
डी.एन.कुशवाहा, रामगढ़वा
रामगढ़वा-स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सरकार की उदासीनता की वजह से आजादी के 70 साल बीत जाने के बाद भी रामगढ़वा को नहीं मिला नगर पंचायत का दर्जा। राजस्व बाजार की मानक के अनुसार यहाँ नगर पंचायत हेतु पर्याप्त आबादी होने के बावजूद यहां के लोग उक्त सुविधा से वंचित है। जबकि  पूर्वी चंपारण जिला के दो तिहाई से ज्यादा प्रखंड मुख्यालय को नगर पंचायत का दर्जा मिल चुका है। उक्त बातें कांग्रेस महासचिव पूर्वी चंपारण  सह रामगढ़वा के पूर्व मुखिया बाल किशोर प्रसाद ने सोमवार को कही। उन्होंने कहा कि बड़ी आश्चर्य की बात है कि सरकार द्वारा तुरकौलिया जैसे छोटे जगह का भी चयन नगर पंचायत के रूप में कर ली गई है। लेकिन जमाने से रामगढ़वा बाजार सह प्रखंड मुख्यालय उपेक्षित है तथा अभी तक ग्राम पंचायत के ही दर्जे में है । जो बहुत ही हास्यास्पद बात है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार जी सबका साथ और सबका विकास की बात करते हैं जो एक थोथी दलित साबित हो रही है । क्योंकि सरकार द्वारा नगर पंचायत हेतु आवश्यक अहार्ता का आकलन करने का तरीका व अंदाजा गलत है । तभी तो इतनी आबादी वाला रामगढ़वा प्रखंड मुख्यालय जैसे बाजार को अभी तक नगर पंचायत का दर्जा नहीं मिल सका। जबकि 2011 के जनगणना के मुताबिक रामगढ़वा मुख्यालय पंचायत की कुल आबादी सरकारी आंकड़ों के अनुसार 13722 है, जिसमें पुरुषों की आबादी 7324 और महिलाओं की आबादी 6398  है। आबादी का यह मानक 6 साल पुराने से चला रहा है । इसको 2011 के जनगणना के बाद ही नगर पंचायत का दर्जा आधिकारिक रूप से मिल जाना चाहिए था। यहाँ स्थानीय विधायक और सांसद की उदासीनता झलक रही है,जिन्होंने रामगढ़वा को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने में कभी भी अपनी रुचि नहीं दिखाई। जिसकी वजह से रामगढ़वा विकास की रोशनी से कोसों दूर है ,और नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त नहीं होने की वजह से आम नागरिकों को वो सुविधा मुहैया नहीं हो रही है जो एक नगर पंचायत में जीवन बसर करने वाले को प्राप्त हो रहा है । वहीं  स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश गुप्ता ने कहा कि रामगढ़वा को नगर पंचायत का दर्जा नहीं प्राप्त होने की वजह से इसका चौमुखी विकास नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा स्थानीय मुखिया चंद्रिका प्रसाद, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर रघुनाथ त्रिपाठी, पूर्व मुखिया अरुण प्रसाद गुप्ता , कमल नयन सर्राफ, नवकठवा निवासी राधा मोहन श्रीवास्तव, राधेश्याम सर्राफ, माता अनारी देवी आई टी आई के निदेशक हिमाचल प्रसाद उर्फ साहेब यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक राजेश्वर प्रसाद ,द्वारिका प्रसाद, हरि नारायण पंडित तथा अनिल कुमार श्रीवास्तव सहित यहां के अनेक गणमान्य लोगों ने बिहार सरकार से अविलम्ब इस प्रखंड मुख्यालय को नगर पंचायत का दर्जा देने की माँग की है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.