नवकठवा तिलावे नदी के दोनों तरफ एप्रोच सड़क नहीं बनने से आए दिन हो रही है दुर्घटनाएँ

डी.एन.कुशवाहा,रामगढ़वा
रामगढ़वा : प्रखंड क्षेत्र के नवकठवा तिलावे नदी पर करोड़ों की लागत से नवनिर्मित पुल पर एक साल बीत जाने के बाद भी अभी तक पुल के दोनों तरफ एप्रोच सड़क नहीं बना । जिसकी वजह से आम यात्रियों एवं वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त सड़क के नहीं बनने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। सबसे अधिक कष्ट तो पूरब दिशा की तरफ है जहां करीब एक फीट से अधिक मिट्टी उखड़ कर बालू का रुप ले लिया है और बड़े-बड़े गड्ढे भी हो गए हैं । जिसमें साइकिल तथा मोटरसाइकिल चालक प्रतिदिन गिर रहे हैं । और चार पहिया वाहन उस गड्ढे में कब पलट
जाएगी इसका कोई गारंटी नहीं है। इस बाबत पुल के संवेदक ई. शशि भूषण सिंह ने बताया कि पुल के पूरब दिशा में स्थानीय प्रशासन के द्वारा मुझे जमीन उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिसकी वजह से अभी तक एप्रोच सड़क का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है । जैसे ही जमीन उपलब्ध करा दिया जाएगा वैसे ही सड़क का निर्माण हो जाएगा। वहीं स्थानीय सीओ रविंद्र कुमार ने दूरभाष पर बताया कि सड़क के पूरब दिशा में जो जमीन है वह पहले से अगल-बगल के लोगों ने बंदोबस्त करा लिया है ,जिसे खाली कराना नामुमकिन है। उन्होंने कहा कि इस बाबत अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रकाश एवं मैंने संवेदक को बुलाकर बता दिया था कि पूरब दिशा में जमीन कम है और जितना जमीन है जैसे सड़क निकला है उसी को कंप्लीट करा दिया जाए। बावजूद इसके संवेदक के द्वारा सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। उक्त अप रोड सड़क पर इन दिनों इतना सुनकर उड़ रहा है कि अगल बगल के लोगों का जीना भी दो बार हो गया है। इस बाबत पुल बगल गांव निवासी राधा मोहन श्रीवास्तव, मोहन श्रीवास्तव ,सुरेश श्रीवास्तव, गोरख ठाकुर ,रामजीत पासवान,बुल्लेट तिवारी तथा कैलाश साह सहित अन्य लोगों ने स्थानीय प्रशासन से उक्त एप्रोच सड़क का यथाशीघ्र निर्माण करवाने की मांग की है।
![]() |
| जानलेवा बना रामगढ़वा के रेलवे स्टेशन रोड में तिलावे नदी के पूर्वी भाग में उपेक्षित एप्रोच सड़क |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.