*प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन अॉफ टीचर्स वेलफेयर के तत्वाधान में आयोजित हुआ ऐतिहासिक व अद्वितीय शिक्षा-सेवा सह प्रतिभा सम्मान समारोह
 |
| दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते जवाहर नवोदय विद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य जगत नारायण प्रसाद,पूर्व जिप अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारी गण |
डी.एन.कुशवाहा, रामगढ़वा
मोतिहारी :- प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ टीचर्स वेलफेयर पूर्वी चंपारण के तत्वाधान में रविवार (17 दिसंबर ) को मोतिहारी शहर के स्पोर्ट्स क्लब मैदान में ऐतिहासिक व अद्वितीय आयोजित हुआ सेवा शिक्षा सह प्रतिभा सम्मान समारोह। जिसके गवाह बने चंपारण सहित प्रदेश के कई
 |
| कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की भीड़ |
जिलों के करीब 5 हजार लोग। उक्त समारोह को संबोधित करते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य जगत नारायण प्रसाद ने कहा कि देश के भावी भविष्य व चंपारण के बच्चों को पी.एस.ए.के नेतृत्व में जिले के निजी विद्यालयों के शिक्षक उत्तम शिक्षा तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से तराशकर कोहिनूर बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं ,जो बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है। वही समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ((पू.च.) राजेंद्र
 |
| बच्चों को सम्मानित करते हैं पी.एस.ए के जिला प्रवक्ता डी.एन.कुशवाहा |
प्रसाद गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सभी निजी विद्यालय अलख जगा रहे हैं जो काबिले तारीफ है। समारोह को संबोधित करते हुए सीआरपीएफ (पू.च.) के डिप्टी कमांडेंट ज्ञानेश कुमार ने कहा कि निजी विद्यालयों के द्वारा शिक्षण के साथ-साथ, समय-समय पर
 |
| जवाहर नवोदय विद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य जगत नारायण प्रसाद को सम्मानित करते हैं पीएसए के कार्यकारी अध्यक्ष एन के राही तथा अभय कुमार मिश्र |
प्रतियोगी परीक्षा और इस तरह का सेवा-शिक्षा व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करना बहुत ही सराहनीय कदम है । वही केबीसी विजेता सुशील कुमार ने समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि "कदम चूम लेती है आ करके मंजिल , मुसाफिर अगर हिम्मत न हारे।" उन्होंने कहा कि इंसान यदि चाह ले तो दुनिया में कोई भी कार्य असंभव
 |
| भाजपा नेता सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते हैं एसोसिएशन के पदाधिकारी गण |
नहीं है ।आगे उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है । समारोह को संबोधित करते हुए पी.एस.ए. के अध्यक्ष भूषण कुमार ने कहा कि जिले भर के 5 हजार छात्र- छात्राओं ने दो ग्रुपों में 26 नवंबर 017 को
 |
| शिक्षकों को सम्मानित करते जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व प्राचार्य जगत नारायण प्रसाद |
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लिया था। जिसमें से उत्तीर्ण 351 बच्चों ने 3 दिसंबर 017 को सनसाइनर स्कूल बरियारपुर मोतिहारी में फाइनल परीक्षा दी थी । जिसमें 351 बच्चों के अलावा दोनों ग्रुप के वन टू टेन के अंदर स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को उक्त ख्याति प्राप्त पदाधिकारियों के कर कमलों द्वारा नगद राशि, मोमेंटो तथा प्रमाण पत्र देकर
 |
| बच्चों को पुरस्कृत करते सीआरपीएफ के असिस्टेंट ड्यूटी कमांडेंट |
सम्मानित किया गया । साथ ही उनके 151 गुरुजनों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए माला पहनाकर, शौल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम शांति एवं सौहार्द पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इतनी कड़ाके की ठंड होने के बाद भी कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की भीड़ को देखते हुए पी.एस.ए.के अध्यक्ष भूषण कुमार ,सचीव संतोष कुमार रौशन, आयोजन समिति के अध्यक्ष एन.के. राही, संयोजक शिव किशोर सिंह तथा कोषाध्यक्ष अभय कुमार मिश्र सहित अन्य पदाधिकारियों ने आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया।समारोह को आकर्षक बनाने के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां हुई। जिसमें एम.के.मिशन हाई स्कूल रामगढ़वा तथा जवाहर
 |
| महिलाओं की उमड़ी भीड़ |
इंटरनेशनल स्कूल लक्ष्मीपुर मोतिहारी के बच्चों सहित अन्य विद्यालय के बच्चों ने अपने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। वहीं समारोह में शामिल बच्चे तथा उनके अभिभावक काफी हर्षित नजर आये। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उक्त सभी पदाधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई । मौके पर सह सचिव मृत्युंजय मिश्र,नगर अध्यक्ष राजीव रंजन, एस.एस. राज ,दीपक पांडे ,जिला प्रवक्ता डी.एन.कुशवाहा, अब्दुल रहमान, राजीव रंजन ,एस.एस.राय ,रवींद्र मिश्र, राधेश्याम राय, मुकेश शर्मा, अजय कुमार ,स्टालिन पिलैई ,मित्रेश मन्नु, प्रमोद मिश्र, अरविंद सिंह, कुंदन कुमार, प्रमोद कुशवाहा ,नीतीश पांडे, सेराज अहमद ,अरमान राज ,हिमांशु कुमार हिमकर , मनीष कुमार सिंह तथा संगीत शिक्षक संजय दास सहित अंय लोग उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.