Breaking News

घोड़ासहन तथा झरौखर में शराब व बाइक के साथ तीन शराब कारोबारी गिरफ्तार

घोड़ासहन तथा झरौखर में शराब व बाइक के साथ तीन शराब कारोबारी गिरफ्तार
घोड़ासहन में गिरफ्तार शराब कारोबारी की तस्वीर
चम्पारण टुडे न्यूज़ डेस्क
घोड़ासहन:गुप्त सुचना पर शनिवार कि देर शाम झरौखर थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद प्रसाद यादव द्वारा बरौखर बोर्डर के निकट छापेमारी कर एक बाईक पर लदे 30 बोतल नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया.थानाध्यक्ष श्री यादव ने बताया की कारोबारी की पहचान बड़का अठमुहान निवासी रेयाज अंसारी के रूप में की गई है वही दूसरी ओर घोड़ासहन थानाध्यक्ष युसूफ अंसारी द्वारा भी गुप्त सुचना पर थाना क्षेत्र के रजवाड़ा चौक पर छापेमारी कर 11 बोतल अंग्रेजी नेपाली शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया.थानाध्यक्ष श्री अंसारी ने बताया की गिरफ्तार कारोबारी की पहचान जीतना थाना क्षेत्र के अगरवा गांव निवासी विकास कुमार तथा छोटेलाल प्रसाद के रूप में की गई है.गिरफ्तार तीनो शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.