प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जी.के.प्रतियोगिता परीक्षा में 10 हजार बच्चे होंगे शामिल :-रवीन्द्र मिश्र

डी.एन.कुशवाहा रामगढ़वा
रामगढ़वा-प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ टीचर्स वेलफेयर पूर्वी चंपारण के द्वारा 25 नवंबर को आयोजित होने वाली सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में जिले के निजी विद्यालय के 10 हजार बच्चे शामिल होंगे । युक्त बातें एसोसिएशन के जिला संरक्षक रवींद्र कुमार मिश्र ने शुक्रवार को रामगढ़वा के एम.के. मिशन हाई स्कूल भालूवाहिया के सभागार में आयोजित शिक्षकों कि बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने उपस्थित निदेशकों व प्राचार्यों को उक्त परीक्षा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के कमिटी सदस्य धीरज बाजपेई ने परीक्षा एवं पुरस्कार से संबंधित विधिवत जानकारी दी।वहीं एसोसिएशन के जिला सचिव संतोष कुमार रौशन ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से उपस्थित साथियों को संबोधित करते हुए एवं वर्तमान परिवेश में समस्याओं से निपटने के लिए संगठन के महता पर प्रकाश डालते हुए रामगढ़वा में एक मजबूत संगठन बनाने का आग्रह किया । साथ ही अनुमंडल एवं जिला के किसी भी मीटिंग में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का भी आग्रह किया। मौके पर ध्रुव नारायण कुशवाहा, जय नारायण शर्मा, कृष्णा श्रीवास्तव ,विकास जायसवाल ,शैलेन्द्र मोहन झा, निमेष वर्मा ,मनीष कुमार सिंह, शांतनु तिवारी, हितेश कुमार रौशन, चंदा गुप्ता, विनोद कुमार सिंह ,हिमांशु कुमार सिंह, अजय कुमार तिवारी ,राजा सिंह तथा अजय शर्राफ सहित सभी विद्यालय के निदेशक एवं प्राचार्य उपस्थित थे।
![]() |
| बैठक को संबोधित करते रविन्द्र मिश्रा |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.