रामगढ़वा में पुलिस ने सूमो व बाइक सहित 1595 बोतल नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार

डी.एन.कुशवाहा रामगढ़वा
रामगढ़वा-स्थानीय पुलिस ने थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के बेला नहर चौक के समीप छापामारी कर भारी मात्रा में नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब जब्त की है।पुलिस ने सुमो में पैक आठ बोरे में रखे 1595 पीस नेपाली सौंफी, लेमन व लीची शराब एक उजले रंग की 11 पी 9198 नवंबर की सूमो गाड़ी व लाल रंग की बजाज बाइक भी जब्त की है।साथ ही
एक कारोबारी की भी गिरफ्तार हुई है ।इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 3 बजे उन्हें सूचना मिली कि नेपाल से तस्करी कर भारी मात्रा में शराब लायी जा रही है । सूचना मिलते ही रामगढ़वा पुलिस हरकत में आयी और सादे लिवास में बेला नहर चौक पर पहुंची। सूचना के अनुसार अवैध शराब लादकर रक्सौल की ओर से सूमो आती दिखी।जब पुलिस ने सूमो को रोकने का इशारा किया तो सूमो तेजी से भागने लगा। जिसका पीछा कर पुलिस ने शराब लदे सूमो को पकड़ कर जब्त कर लिया।
वहीं शराब लदे सूमो पर बैठे तस्कर को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ में वह अपना नाम अनिल कुमार व घर रक्सौल बताया । समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी की करवाई जा रही थी।इधर स्थानीय पुलिस की कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कम्प है । वहीं पुलिस शराब के असली कारोबारी के बारे में जानकारी लेने की कोशिश कर रही है। छापामारी में थानाध्यक्ष राजेश कुमार, दारोगा अरुण सिंह,जमादार राम बाबू चौधरी,अशोक सिंह,सिपाही जावेद खान तथा संतोष कुमार शामिल थे ।
![]() |
| जब्त शराब, सूमो व बाइक के साथ गिरफ्तार कारोबारी |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.