Breaking News

दवा लेकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत,बाइक में आग लगने से शव झुलसा

दवा लेकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत,बाइक में आग लगने से शव झुलसा
मृत युवक का शव व बाइक में लगी आग की तस्वीर
चम्पारण टुडे से दिलीप गुप्ता की रिपोर्टिंग
मोतिहारी(पूर्वी चम्पारण):- मोतिहारी में ट्रक और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान हरसिद्धि बाजार के व्यवसायी हीरा अग्रवाल के पुत्र शनि अग्रवाल के रुप में की गयी है.घटना कनछेदवा चौक स्थित हाई स्कूल के पास की है. दुर्घटना के बाद ट्रक बगल के गड्ढे में जा पलटा. वहीं चालक मौके से फरार हो गया है. 16 वर्षीय शनि अग्रवाल व्यवसायी का इकलौता बेटा था.घटना के वक्त मठलोहियार छतवनिया गांव से दवा लेकर लौट रहा था. बाइक में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हीरो होंडा डीलक्स बाइक में आग लग गई और उसकी लपटों से युवक का शव झुलस गया.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.